जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

वंदे भारत: 27 जून से शुरू 2 नई ट्रेन रानी कमलापति – जबलपुर और भोपाल – इंदौर के बीच चलाई ट्रेन

जबलपुर दर्पण। इंदौर वंदे भारत एक्सप्रेस इंदौर से सुबह 6.30 बजे चलकर, सुबह 7.15 बजे उज्जैन और सुबह 9.35 बजे भोपाल स्टेशन पहुंचेगी तथा भोपाल से शाम 7.25 बजे निकलेगी, एवं 9.35 बजे उज्जैन और रात 10.30 बजे इंदौर पहुंचेगी।
रानी कमलापति – जबलपुर वंदे भारत एक्सप्रेस (20173/20174): जबलपुर से सुबह 6 बजे चलकर, सुबह 6.55 बजे नरसिंहपुर, सुबह 7.55 बजे पिपरिया, सुबह 8.55 बजे इटारसी, सुबह 9.23 बजे नर्मदापुरम और अंत में सुबह 10.35 बजे रानी कमलापति स्टेशन पहुंचेगी तथा रानी कमलापति स्टेशन से शाम 7 बजे चलकर शाम 7.51 बजे नर्मदापुरम, रात 8.15 बजे इटारसी, रात 9.15 बजे पिपरिया, रात 10.15 बजे नरसिंहपुर और रात 11.35 बजे जबलपुर पहुंचेगी। बता दे कि इसकी बुकिंग शुरू हो गई है, चेयरकार श्रेणी में : 1055 रुपए तथा एक्जीक्यूटिव चेयरकार श्रेणी में : 1880 रुपए टिकट का शुल्क रखा गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page