पुलिसकर्मियों को दिया गया इम्यूनिटी बूस्टर।

जन समस्या निवारण संस्थान का एक सराहनीय प्रयास।
जबलपुर। एक कोरोनावारियर्स के तौर पर समाज की सुरक्षा के लिए सदैव तैनात रहने वाले पुलिसकर्मियों के संपर्क में रोजाना सैकड़ों लोग आते हैं और उनमें से कई कोरोना संक्रमित भी हो सकते हैं। ऐसी स्थिति में यदि उनके शरीर की एबिलिटी अच्छी हो तो कोरोनावायरस से लड़ाई भी हमारी बेहतर हो सकती है। इस बात को जन समस्या निवारण संस्थान ने समझा और एक कदम बढ़ाया समाज की कोरोना मुक्ती की तरफ। उन्होंने सभी थाना स्तर पर तैनात पुलिस कर्मियों की थर्मल स्क्रीनिंग कर उन्हें होम्योपैथी की दवा देने का संकल्प लिया है। इसी कड़ी में उन्होंने आज संजीवनी नगर थाने में तैनात पुलिस कर्मचारियों के बीच जाकर सभी की थर्मल स्क्रीनिंग की और उन्हें दवा वितरित की। इस दौरान थाना प्रभारी संजीवनी नगर भुनेश्वरी चौहान, जन समस्या निवारण संस्थान की राष्ट्रीय अध्यक्षा महिला प्रकोष्ठ रानू शर्मा, जिला अध्यक्ष सर्वेश सक्सेना, डॉ वीरेंद्र साहू, डॉ नेहा कुकरेजा, आशीष शुक्ला, कुलदीप दुबे, विपिन विश्वकर्मा, के अलावा युवा टीम में आयुष, रमन, अभिषेक, हिमांशु, राज के साथ थाने पदस्थ समस्त स्टाफ मौजूद था।



