रोटरी क्लब ने किया शिक्षकों का सम्मान



जबलपुर दर्पण मण्डला ब्यूरो
रोटरी क्लब मण्डला मेकल द्वारा शिक्षक दिवस के अवसर पर तन्खा मेमोरियल के शिक्षकों का सम्मान उनके घर जाकर किया । शिक्षक दिवस के उपलक्ष में रोटरी द्वारा प्रतिवर्ष शिक्षक सम्मान किया जाता रहा है किंतु इस वर्ष कोरोनो संकट के चलते पूरा देश कोरोना वैश्विक महामारी से जूझ रहा साथ ही जिले में भी कोरोना बीमारी के बढ़ते मरीजो को देखते यह सम्मान समारोह नही किया जा सका इन परिस्थियों एवं जिला प्रशाशन की गाईड लाइनों का पालन करते हुए रोटरी क्लब मण्डला मेकल के अध्यक्ष सुदीप चौरसिया के मार्गदर्शन में आज जस्टिस तन्खा मेमोरियल रोटरी स्कूल फ़ॉर स्पेशल चिल्ड्रन बड़ी खैरी में दिव्यांग छात्र छात्राओं को शिक्षित करने वाली शिक्षिकाओं के घर जाकर पुष्प एवं मास्क वितरण कर सम्मान किया गया तथा शिक्षक दिवस की शुभकामनाये दी इस अवसर पर रोटरी अध्यक्ष सुदीप चौरसिया,सचिव संजय तिवारी,असिस्टेंट गवर्नर अजय खोत एवं कोषाध्यक्ष संतोष तिवारी उपस्थित रहे ।



