108 एंबुलेंस ड्राइवरों ने कलेक्ट्रेट में सौंपा ज्ञापन।

एंबुलेंस के कर्मचारियो को नहीं मिल रहा समय पर वेतन
जबलपुर। कोरोनावायरस की इस घड़ी में तरह लगातार काम करने वाले 108 एंबुलेंस के ड्राइवरों को ना तो समय पर वेतन मिल रहा है और ना ही अन्य सुविधाएं।
एंबुलेंस के ड्राइवरों की ढाई माह की सैलरी रोक कर उन्हें पेमेंट किया जा रहा है यह कहना है 108 एंबुलेंस के ड्राइवरों के संगठन के जिला अध्यक्ष राजकुमार का।
मंगलवार कलेक्ट्रेट परिसर में पहुंचे एंबुलेंस के ड्राइवर ने इस विषय में प्रशासन से मांग की है कि जल्दी उनकी समस्याओं का निदान किया जाए ताकि 108 एंबुलेंस का संचालन सुचारू ढंग से होता रहे उचित कार्रवाई न किए जाने पर एंबुलेंस के ड्राइवर ने हड़ताल पर 30/9/2020 जाने की चेतावनी दी है।
उनकी कुछ प्रमुख मांगे इस प्रकार हैं श्रम आयुक्त इंदौर के द्वारा 2018 में समझौता किया गया था उसका पालन किया जाए और 400 कर्मचारियों को होल्ड पर रखा है उन्हें कार्य पर रखा जाए। इसी प्रकार सहायक श्रम आयुक्त भोपाल द्वारा 17/9/ 2019 को किए गए समझौते का सख्ती से पालन किया जाए कर्मचारियों की विगत 3 माह से किसी प्रकार की वेतन पति नहीं की गई है जो नियमानुसार की जाए इस वर्ष की वेतन वृद्धि कर बीते 2 वर्षों का बोनस प्रदान किया जाए 108 एंबुलेंस कर्मचारियों की समस्याओं के निराकरण हेतु समिति बनाई जाए इसमें प्रबंधन और संघ के पदाधिकारियों को भी शामिल किया जाए। चिकित्सा हेल्थ केयर कंपनी के प्रबंधन द्वारा एस ओ पी के विरुद्ध जाकर श्रम कानून एवं श्रम विभाग के आदेशों का उल्लंघन किया जा रहा है कर्मचारियों को परेशान करने और नियत सैलरी फिल्म से देने का काम किया जा रहा है कर्मचारियों को अधिकारियों द्वारा डरा धमकाकर रिश्वत ले लेते हैं जो कि अपराध है।
कर्मचारियों को पर्याप्त मात्रा में हैंड सैनिटाइजर और हैंड वॉश उपलब्ध कराए जाएं वाहन खर्चे की राशि उपलब्ध कराई जाए। ऐसी कई मांगों को लेकर ज्ञापन प्रस्तुत किया गया।
