दादा बाबुराव परांजपे की जयंती पर भाजपा ने अर्पित किए श्रद्धा सुमन।

दादा की प्रतिमा पर माल्यार्पण।
जबलपुर। बुजुर्गों आशीर्वाद और सम्मान यह हमेशा से छोटों का धर्म रहा है और यही सनातन संस्कृति और परंपरा का हिस्सा रहा है वरिष्ठ भाजपा नेता स्वर्गीय बाबूराव परांजपे की जयंती पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा उन्हें याद किया गया और उनके रास्ते पर चलने का संकल्प लिया गया।
भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व साँसद स्व. दादा बाबुराव परांजपे की जयंती पर भारतीय जनता पार्टी जबलपुर महानगर द्वारा रानीताल गेट न. 2 स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की गई।
दादा परांजपे को याद करते हुए विधायक अशोक रोहाणी ने कहा कि दादा परांजपे ने जबलपुर ही नही पूरे महाकोशल में पार्टी को खड़ा करने में अपना जीवन समर्पित कर दिया और उन्होंने हमेशा जबलपुर की आवाज़ बुलंद की उन्होंने कई कार्यकर्ताओं का निर्माण किया और संगठन को नई ऊंचाइयां दी।
नगर महामंत्री संदीप जैन ने इस अवसर पर कहा कि दादा बाबुराव जी प्रत्येक कार्यकर्ता की आस्था और प्रेरणा का केंद्र है उन्होनें पार्टी को नई ऊर्जा प्रदान की और कार्यकर्ताओं के लिए हमेशा आगे आकर कार्य किया आयज उनकी जयंती पर उन्हें नमन करते है।
इस अवसर पर डॉ विनोद मिश्रा, एसके मुद्दीन, सुरेन्द्र राठौर, रजनीश यादव, नंदकुमार यादव, राजेश द्विवेदी, रूपराम पटेल, अमर पटेल रवि शर्मा आदि उपस्थित थे।
जनसंघ के संस्थापक सदस्य एकात्म मानववाद के प्रेणता पं दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी जबलपुर महानगर द्वारा आगामी 25 सितम्बर को बूथ स्तर पर कार्यक्रम। आयोजित उन्हें श्रद्धांजलि दी जाएगी।
उल्लेखनीय है कि पं दीनदयाल जी की जयंती के कार्यक्रम भाजपा के प्रमुख 6 उत्सवों में शामिल है जिन्हें पार्टी बूथ स्तर पर मनाती है।
भाजपा नगर अध्यक्ष जीएस ठाकुर के कोविड संक्रमित होने के बाद उनके बेहतर स्वास्थ्य के लिए भाजपा अब्दुल हमीद मंडल के कार्यकर्ताओं ने मदार टेकरी स्थित दादा मियां दरबार में चादर पेश कर उनके किये दुआ मांगी।
कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष शब्बीर अंसारी, मगन सिद्दकी, शमसुल हसन, फरहत कुरैशी, असगर अंसारी, फरान माशूक, रईस खान, इल्यास अंसारी, अहसान खान आदि उपस्थित थे।



