डिंडोरी दर्पणमध्य प्रदेश
क्षमता से अधिक सवारियों को भरकर वसूलते है मनमाना किराया

डिंडोरी। पिछले कुछ महीनों में लॉकडाउन के दौरान जिले में बसों के संचालन पर प्रतिबंध लगाए गए थे, ज्यादातर सवारी वाहनों के संचालन ना होने से मार्ग पर चल रही टैक्सी संचालक मनमानी पर आतुर है। जहां क्षमता से अधिक सवारियों को भरकर मनमाने ढंग से किराया वसूला जाता है, जिससे यात्रियों को परेशानी हो रही है। बताया गया कि बिना निर्धारण के ही ऑटो संचालक मनमानी पूर्वक किराए की वसूली करते हैं तथा ओवरलोडिंग से सफर भी करवाते हैं,जिससे लोगों की सुरक्षित सफर की कोई गारंटी नहीं रहती।लोगों ने शासन प्रशासन से इस ओर पहल कर किराए में रियायत दिलाए जाने की मांग की गई है।



