खास खबरबालाघाट दर्पणमध्य प्रदेश

गांधी जयंती के अवसर पर तल्लाबोडी, लौंगूर पहुची फांउन्डेशन की टीम

वनवासियों को किया राहत सामाग्री की 60 कीट का वितरण,वन अमला रहा मौजूद
बालाघाट। गांधी जयंती के अवसर पर प्रबुद्ध तथागत फांउन्डेशन की टीम जिला मुख्यालय से 35 किलोमीटर दूर वनग्राम तल्लाबोडी और लौंगुर पहुची। जहां सचिव महेंद्र मेश्राम,सहयोगी रफी अंसारी(पत्रकार),अभिनव सिंगमारे के द्वारा वनपरिक्षेत्र सहायक आर.के गनवीर, नंदकिशारे उईके, बीटगार्ड पंकज भारती, नरेंद्र ठाकरे और रूपसिंह उईके की उपस्थिति में वंहा के वनवासियों को राहत सामाग्री आलू, प्याज, आटा, दाल, तेल, नमक, मसाला, बिस्कुट की 60 कीट का वितरण किया। वही कोरोना महामारी से बचाव के लियें हिदायते दी गई।
बता दे, तल्लाबोडी, लौंगूर, दक्षिण सामान्य वनमंडल के लौंगूर वनपरिक्षेत्र सामान्य के अंतर्गत आने वाले वनग्राम है, जहां घने जंगलो के बीच आदिवासी समुदाय निवास करता है। जिन्हे 15 किलोमीटर दूर चलने के बाद चिखलाझोडी (छपरवाही) की सरकारी राशन दुकान से राशन मिलता है, जिसके लिये उन्हे घने जंगलो के बीच से होकर जाना पडता है। ज्ञात हो, बोरी निवासी एवं फांउन्डेशन के संरक्षक उत्तरप्रदेश सरकार में प्रमुख सचिव पर्यटन एवं सस्कृति विभाग के पद पर पदस्थ मुकेश कुमार मेश्राम एवं फांउन्डेशन के अध्यक्ष रमेंश मेश्राम के दिशा निर्देशन में प्रबुद्ध तथागत फांउन्डेशन की टीम के द्वारा जिले के वनांचल गांवो में रह रहे आदिवासीयों और अति पिछडी जनजाति के लोगो को जरूरत की सामाग्री और खाद्यान सामाग्री के वितरण का कार्यक्रम चल रहा है। इसी तारतम्य में प्रबुद्ध तथागत फांउन्डेशन की टीम ग्राम तल्लाबोडी और लौंगूर पहुंची, जहां 02 अक्टूम्बर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर वनवासियों को राहत सामाग्री का वितरण किया गया। वही राशन पाकर ग्रामीण बेहद खुश नजर आये। इस अवसर पर जिला मुख्यालय से पहुचें पत्रकार यमलेश बंजारी, संजय अजित, राहुल टेम्भरे भी मौजूद रहे, जिन्होने ग्रामीणो से चर्चा करके उनकी स्थानीय मूलभूत समस्याओ को जाना और प्रशासन का ध्यान आकर्षित कराने का आश्वासन दिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page