डिंडोरी दर्पणमध्य प्रदेश

लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग का जल गुणवत्ता व पेयजल परीक्षण का हुआ आयोजन

  • चौपाल लगाकर ग्रामीणों को किया गया जागरूक

डिंडोरी ब्यूरो। डिंडोरी जनपद अंतर्गत सिमरिया गांव में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा एक कार्यक्रम का आयोजन रखा गया। कल तीन अक्टूबर को ग्राम पंचायत सिमरिया के हायर सेकेंडरी स्कूल में पेयजल स्वच्छता पखवाड़ा के अंतर्गत लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के द्वारा जल गुणवत्ता एवं पेयजल परीक्षण हेतु कार्यक्रम रखा गया। कार्यक्रम में छात्र छात्राओं को शुद्ध पेयजल के पहचान एवं शुद्ध पेयजल से होने वाली जल जनित बीमारियों के बारे में बताया गया है। आयोजन में जल शुद्धिकरण के उपाय हेतु जरमैक्स का उपयोग करने का सलाह दिया गया, जल गुणवत्ता के पहचान हेतु जल परीक्षण किट का उपयोग एवं जल जीवन मिशन की विस्तृत जानकारी दी गई।
इसी तरह डिंडोरी जनपद अंतर्गत बल्लारपुर ग्राम पंचायत कूंड़ा में ग्राम जल एवं स्वच्छता तदर्थ समिति का गठन किया गया एवं जल जीवन मिशन हेतु आगामी कार्ययोजना तैयार कर ग्राम सभा का अनुमोदन प्राप्त किया गया। उक्त कार्यक्रम में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के उपयंत्री विकासखंड समन्वयक केमिस्ट एवं ग्राम वासी उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page