डिंडोरी दर्पणमध्य प्रदेश
मानिकपुर में मनाई गई महात्मा गांधी 151 वीं जयंती

- गांधी जयंती पर जिले भर में हुए विविध आयोजन।
डिंडोरी ब्यूरो । जिले भर में गांधी जयंती के दिन विविध कार्यक्रम के आयोजत किए गए। इसी क्रम में जिले के शहपुरा विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत मानिकपुर में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 151वीं जयंती धूमधाम के साथ मनाई गई। इस अवसर पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर सूत की माला व तिलक लगाकर नमन करते हुए दो मिनट का मौन रख कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। इस अवसर पर ग्राम पंचायत मानिकपुर के सरपंच शिवेंद्र सिंह मरावी, उपसरपंच गैंदलाल झारिया, पीसीओ चंदेल, सचिव राजेंद्र प्रसाद रजक, रोजगार सहायक उमेश रजक, पप्पू झारिया, अर्जुन झारिया, गिरवर झारिया रोहित, नरेश बागवान सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।



