डिंडोरी दर्पणमध्य प्रदेश
युवक ने रक्तदान कर बचाई बच्चे की जान

डिंडोरी ब्यूरो।जिला चिकित्सालय में पिछले तीन दिनों से रक्त की कमी से जूझ रहा 11 वर्ष के बच्चा संतराम पिता बलभद्र निवासी बुड़रूखी को जागरूक युवक अमित बर्मन के द्वारा रक्तदान किया गया है, जिससे अब बच्चे की तबीयत में सुधार आ सकेगी।बताया गया कि 11 वर्षीय युवक संतराम को ओ प्लस ब्लड की जरूरत थी, जिसको जागरूक युवक अमित बर्मन द्वारा रक्तदान किया गया है। रक्तदान के बाद परिजनों ने जागरूक युवक का आभार व्यक्त किया है।



