खेत घूमने गए वृद्ध पर आकाशीय बिजली गिरने से मौत

- जिले के अमरपुर जनपद के अमगांव का मामला
डिंडोरी ब्यूरो। जिले के जनपद मुख्यालय अमरपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत चांदपुर के पोशक ग्राम अमगांव में एक किसान अपने खेतों को देखने के लिए गांव से बाहर गया हुआ था, तभी आकाशीय बिजली की चपेट में आने से वृद्ध की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।जानकारी में बताया गया कि मृतक रसू पिता विष्णु उम्र 65 वर्ष जो अपने खेतों की तरफ गया हुआ था, तभी गुरुवार शाम लगभग 4:00 बजे के दरमियान अचानक तेज गड़गड़ाहट से बिजली चमकने लगी और आकाशीय बिजली की चपेट में आने से वृद्ध की मौत घटनास्थल पर हो गई। सूचना के बाद स्थानीय ग्रामीण बड़ी संख्या में घटनास्थल पर जमा हो गए,घटना की सूचना अमरपुर थाने में दी गई, पुलिस पीएम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है। वृद्ध का अंतिम संस्कार कल शुक्रवार को ग्रह ग्राम में किया गया। पीड़ित परिवार ने शासन प्रशासन से मुआवजा दिलाए जाने की मांग की गई है।



