सड़क दुर्घटना में हुई बंदर की मौत का जागरूक युवाओं ने किया अंतिम संस्कार

डिंडोरी ब्यूरो। जिले के जनपद मुख्यालय समनापुर के पास किकरझर घाट पर एक बंदर का शव सड़क पर लेटा हुआ दिखाई दिया,अंदाजा लगाया जा रहा है गुरुवार कि रात के दरमियान सड़क दुर्घटना में बंदर की मौत हो गई है, जो सुबह भी घटनास्थल पर ही पड़ा रहा।स्थानीय युवकों द्वारा मृत पड़े बंदर की फोटो सोशल मीडिया में वायरल कर दी, सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद जिला मुख्यालय के बजरंग मंदिर समिति के सदस्यों ने घटनास्थल पर पहुंचकर मृतक बंदर का अंतिम संस्कार किया गया। बताया गया कि संस्कार से पहले मृत बंदर को नहलाया भी गया, बाद में गड्ढे खोदकर मृत बंदर को दफना दिया गया।इस दौरान जिला मुख्यालय के स्थानीय युवक शामिल रहे। लोगों इन जागरूक युवाओं के द्वारा किया गया सराहनीय कार्य के लिए लोगों ने बधाइयां दी है।



