अंचलों के दुर्गा पंडालों में भक्ति भाव से हो रहा पूजा-पाठ

- गांव-गांव में स्थापित किए गए हैं दुर्गा प्रतिमाएं
डिंडोरी,समनापुर दर्पण। नवरात्रि के पावन पर्व पर दुर्गा उत्सव को लेकर स्थानीय ग्रामीणों में काफी उत्साह नजर आ रहा है। 9 दिनों तक चलने वाली नवरात्रि पर्व पर भक्ति भाव से लोग माता रानी की पूजा पाठ कर रहे हैं। महिलाएं, पुरूष, युवा, युवती सहित सहित अन्य लोग उपवास रखकर माता रानी से मनोकामना पूर्ण होने की मन्नतें मांग रहे हैं। दुर्गा पंडालों में आधुनिक साज सज्जा तैयार की गई है। देवी पंडालों में जवारे भी बोए गए हैं ,सुबह शाम आरती के दौरान भाव विभोर होकर महिलाएं सहित पुरुष भक्ति भाव से झूमते नजर आ रहे हैं।
- दुर्गा पंडालों में नहीं हो रहा शासन के दिशा निर्देशों का पालन।
गौरतलब है कि शासन द्वारा दुर्गा पंडालों के लिए गाइडलाइंस भी जारी किए गए हैं लेकिन शासन के गाइडलाइन दुर्गा पंडालों में नजर अंदाज किया जा रहा है, जिससे कोरोना के खतरे और भी ज्यादा बढ़ते नज़र आ रहे हैं।समनापुर मुख्यालय सहित डूंगरिया, जाताडोंगरी, साल्हेघोरी, चांदरानी, मानिकपुर, कुकर्रामठ, कंचनपुर, बुड़रूखी, खाम्हा, तितराही,बीजापुरी सहित गांव गांवों में दुर्गा प्रतिमाओं की स्थापना की गई है, जहां हर दिन विधि विधान से पूजा पाठ किए जा रहे हैं। गौरतलब है कि देश में लॉकडाउन के बाद से किसी सार्वजनिक आयोजन को लेकर पहली बार प्रशासनिक अनुमति मिल पाई है, जिससे स्थानीय लोगों में और भी ज्यादा उत्साह नजर आ रहा है। अंचलों में ज्यादातर दुर्गा पंडालों में शासन के दिशा निर्देशों का पालन नहीं किया जा रहा, लोगों की भीड़ बढ़ पंडालों में बढ़ जाती है, जहां सोशल डिस्टेंसिंग व फेस मास्क का उपयोग नहीं किया जा रहा, जो गंभीर विषय है।



