दुर्गा पंडालों का डीएसपी द्वारा निरीक्षण

सतना । रामपुर बघेलान के मुख्य बाजार में स्थित सभी मां दुर्गे जी के पंडालों के डीएसपी हेडववाटर सतना आईपीएस रितिका वासल एवं रामपुर बाघेलान थाना प्रभारी राजेंद्र मिश्रा के द्वारा पुलिस कर्मियों के साथ निरीक्षण किया गया निरीक्षण के दौरान मां दुर्गा जी के पंडालों में क्रोना महामारी से बचाव हेतु शासन की गाइड लाइन का पूर्ण रूप से पालन किया जा रहा है या नहीं इसका भी नहीं क्षण किया गया कोरोना महामारी से बचाव हेतु पंडाल में मार्क्स तथा सैनिटाइजर की उपलब्धता का भी जायजा लिया गया साथ ही संचालकों से सोशल डिस्टेंस का कड़ाई से पालन करने की अपील करते हुए आसपास सामाजिक तत्वों का जमवाड़ा स्थल के संबंध में पुलिस तत्काल सूचित करने की बात कही गई क्षेत्र में शांति एवं समृद्धि के साथ नवरात्रि के पर्व मनाने की अपील की गई



