डिंडोरी दर्पणमध्य प्रदेश

किसान हितैषी सरकार किसानों का भला ही करेगी : ज्योति प्रकाश धुर्वे

  • कृषि बिल पर कांग्रेस और विपक्षी दल कर रहे किसानों को भ्रमित।

डिण्डोरी दर्पण ब्यूरो। कृषि सुधार विधेयक बिल को लेकर कांग्रेस किसानों के बीच चुनावी माहौल में कृषि बिल को मुद्दा बनाना चाह रही थी, लेकिन भाजपा के कार्यकर्ताओं के द्वारा कृषि बिल सुधार विधेयक को लेकर पूर्ण समर्थन के बाद गांव गांव चौपाल लगाकर कार्यकर्ताओं के द्वारा विधेयक बिल की सही जानकारी किसानों को देने के बाद अब कांग्रेस सरकार घिरती नजर आ रही है। गौरतलब है कि प्रदेश संगठन के निर्देश पर कृषि बिल के सम्बंध जानकारी साझा करने के लिए जिला पंचायत अध्यक्ष ज्योति प्रकाश धुर्वे निरन्तर ग्रामीण इलाकों में पहुंच लोगो को जागरूक कर रही हैं, इसी क्रम में रविवार को श्रीमती धुर्वे ने अमनी, पिपरिया,दूधी सहित मझौली पहुंची जहां ग्रामीणों ने उनका जोरदार स्वागत किया। इस दौरान जनपद सदस्य कीर्ति गुप्ता, हीरा नायक सहित भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

  • कांग्रेस के झूठे बहकावे में ना पड़ें देश के किसान।

कृषि सुधार विधेयक बिल की सही जानकारी देने पहुंची जिला पंचायत अध्यक्ष ज्योतिप्रकाश धुर्वे सबसे पहले दूधी मझोली पहुंची और ग्रामीणों की चौपाल में कृषि बिल के संबंध में जानकारी दी, उन्होंने कहा कि इस बिल के आने से किसानो को लाभ मिलेगा, अब किसान अपनी उपज का अधिक लाभ ले पाएंगे , कांग्रेस के द्वारा बिल के संबंध में किये जा रहे दुष्प्रचार पर श्रीमती धुर्वे ने कहा कि आजादी के बाद सबसे अधिक समय तक कांग्रेस का शासनकाल रहा है, लेकिन कॉंग्रेस ने सिर्फ किसानों का शोषण किया है।इनके नेता कन्फ़्यूज़ रहते हैं, देश मे किसानों की समस्याएं कांग्रेस की देन है ,जिसे अब हमारे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी दूर कर रहे हैं।

  • ग्रामीणों ने बीजेपी की सदस्यता

चौपाल कार्यक्रम के दौरान कृषि सुधार विधेयक बिल की जानकारी दी गई एवं देश की सबसे बड़ी पार्टी भाजपा का सदस्यता अभियान भी इस मौके पर चलाया गया, जहां बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीणों ने देश की सबसे बड़ी पार्टी में सदस्यता लेकर पार्टी के नेतृत्व में काम करने को कहा है।कार्यक्रम के बाद ग्रामीणों मैं काफी उत्साह नजर आया, साथ ही भाजपा की सदस्यता ली। जिला पंचायत अध्यक्ष ज्योति प्रकाश धुर्वे ने सभी का सम्मान करते हुए उन्हें बधाई दी कि विश्व के सबसे बड़े राजनीतिक दल से जुड़ने के लिए प्रेरित किया।

  • अमनी पिपरिया में ग्रामीणों से किया संवाद।

गांव गांव में चौपाल लगाकर कृषि सुधार विधेयक बिल की जानकारी देने अमनी पिपरिया गांव में ग्रामीणों से रूबरू हो अध्यक्ष श्रीमती धुर्वे ने कहा कि किसानों के साथ सबसे बड़ा छल कांग्रेस सरकारों ने किया है। 15 महीने की कमलनाथ सरकार जो कर्जमाफी के वादों के चलते बनी थी ,उसे किसानों का श्राप लगा जिससे कुछ महीनों में ही सरकार गिर गई और पुनः आशीर्वाद शिवराज जी को मिला। आगें उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने किसानों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में किसान सुधार विधेयक बिल को नया रूप देने के लिए कदम को बढ़ाया गया है तो वही कांग्रेस सहित वामपंथी दल के नेता बिल का पुरजोर विरोध करने में लगे हुए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page