मध्य प्रदेशसतना दर्पण

कोरोना वायरस से सावधानी बरतने- कलेक्टर ने की अपील


सतना।19 अक्टूबर 2020/कलेक्टर श्री अजय कटेसरिया द्वारा जिले समस्त नागरिकों से कोरोना वायरस (कोविड-19) से सावधानी बरतने की अपील की गई है। कलेक्टर ने बताया कि वर्तमान समय में त्यौहारों के मद्देनजर नागरिकों द्वारा शासन की गाईडलाइन का पालन पूर्णरूप से नहीं किया जा रहा हैं। एक सप्ताह पूर्व जिले में कोरोना के औसत मरीजों की संख्या जहां काफी कम थी, उसमें अब बढ़ोत्तरी हो रही है। कलेक्टर ने कहा कि यदि त्यौहारों में इसी प्रकार असावधानी बरती गई तो कोरोना के मरीजों की बढ़ोत्तरी में समय नहीं लगेगा। उन्होने कहा कि इसके बचाव के प्रति सतर्क होकर सावधानी बरतें, जिससे हम स्वंय भी सुरक्षित रहें तथा दूसरों को भी सुरक्षित रख सकें।कलेक्टर ने जिले के नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि कोरोना को हराने के लिए सोशल डिस्टेसिंग का पालन, मास्क एवं सैनेटाईजर का उपयोग करें तथा आवश्यकता होने पर ही घर से बाहर निकलें। उन्होने बताया कि तेज बुखार, सांस की कठिनाई, ऑक्सीजन सैचुरेशन/एसपीओ-2 95 प्रतिशत होना, छाती में दबाव/जकड़न, हाल ही में मानसिक भ्रम की शिकायत होना, कमजोरी आदि के लक्षणों के प्रति सजगता रखी जाए एवं उपरोक्त में से कोई भी लक्षण होने पर तत्काल चिकित्सकीय परामर्श लिया जाये।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page