आठ माह बाद लगा टीका,पूर्णा अभियान की खुली पोल

छतरपुर दर्पण। सजगकर्ता,महेश द्विवेदी एव्ं महिला नेत्री,भा ज पा”बेटी बचाओ,बेटी पढ़ाओ अभियान”की बिधानसभा प्रभारी कु0जानकी पटेल के प्रेरक प्रयासो से ग्राम पलटा निवासी गर्भवती श्रीमती सीता मिश्रा के 08 माह बाद लग सका टीका सीता की सास कलावती की शिकायत पर सजग कर्ता महेश द्विवेदी व कु0जानकी पटेल ने बी एम ओ ब्लाक गौरिहार से चर्चा कर जानकारी दी की उक्त महिला के गर्भ के 9माह पूरे हो रहे है डिलेबरी होने वाली है अभी तक न कोई टीके लगे न कोई जांच हुई।इस सम्बंध जब आंगनवाड़ी कार्यकर्ता,सुपरवाईजर,ए एन एम,से सम्पर्क किया तो किसी ने फोन नही उठाया तब बी एम ओ गौरिहार से फोंन पर बात की,वो 2 घन्टे बाद गांव आये और उक्त महिला के टीका लगवाया।
बाद में पता चला की कलेक्टर के पूर्णा अभियान की भेजी गई जानकारी सब लोंगों ने मिलकर फर्जी बनाकर भेजी थी।
अशोक पांडेय



