सार्वजनिक सडकों, मंदिरों एवं पहुंच मार्गो सहित घाटों में की जा रही विशेष सफाई


कटनीदर्पण । वर्तमान पर्वो को दृष्टिगत रखते हुए नगर निगम प्रशासक शशिभूषण सिंह एवं निगमायुक्त सत्येन्द्र धाकरे के निर्देशों के परिपालन एवं उपायुक्त अशफाक परवेज कुरैशी के मार्गदर्शन में नगर की दो पालियों में सफाई की जाकर नगर को साफ सुथरा एवं संक्रमण मुक्त रखनें के प्रयास किये जा रहे है। निगम के स्वच्छता मित्रों द्वारा रोजाना प्रातः 5 बजे से नगर के विभिन्न वार्डो की सार्वजनिक सडकों सहित नवरात्रि पर्व को दृष्टिगत रखते हुए मंदिरों के आसपास एवं पहुंच मार्गो, नगर के विभिन्न घाटों की सफाई का कार्य किया जाकर कचरा एकत्रित कर उठानें का कार्य निरंतर जारी है।
स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी अनुसार नवरात्रि पर्व के चलते आज प्रातः नगरीय एवं उपनगरीय क्षेत्रों के विभिन्न मंदिरों एवं देवालयों प्रतिमा स्थलों के आस पास विशेष सफाई की जाकर चूनें की लाईनिंग का कार्य किया गया। नगर के विभिन्न सार्वजनिक स्थलों बाल गंगाधर तिलक वार्ड की विभिन्न गलियों, गणेश प्रसाद मसुरहा वार्ड स्थित आजाद चौक से शेर चौक एवं अन्य स्थलों, चन्द्र शेखर आजाद वार्ड स्थित मसुरहा घाट की सीढियों की खरपतवार की कटाई एवं सफाई कार्य, राजीव गांधी वार्ड के मुख्य एवं अन्य मार्गो, रामजानकी हनुमान वार्ड के विभिन्न गलियों एवं प्रतिमा स्थलों सहित ओव्हर ब्रिज के उपर, माई नदी घाट की सीढियों एवं घाट के आसपास के क्षेत्र की सफाई, कावस जी वार्ड स्थित भीमराव चौक से विवेकानंद चौक, खेरमाता मंदिर के पास, श्यामा प्रसाद मुखर्जी वार्ड की मुख्य सडकों, बस स्टेण्ड स्थित परिसर एवं यात्री प्रतिक्षालय की झाडू लगाकर सफाई का कार्य कराया गया। नगर की नालियों की सफाई व्यवस्था के अन्तर्गत इंदिरा गांधी वार्ड स्थित सूर्या होटल के पास नालियों की सफाई, कावस जी वार्ड पूर्व पार्षद संतलाल कोरी के घर के सामनें नालियों की सफाई, रविन्द्र नाथ टैगोर वार्ड में चांदमारी क्षेत्र में नालियों की सफाई सहित अन्य स्थलों की नालियों की सफाई का कार्य कराया गया। उपायुक्त अशफाक परवेज कुरैशी नें जानकारी देते हुए बताया कि नगर की सफाई व्यवस्था दुरूस्त बनी रहे इस हेतु एम.एस.डव्ल्यू के कचरा वाहनों के माध्यम से वार्डो में डोर टू डोर कचरे के संग्रहरण के कार्य सहित मुख्य मार्गो में स्थापित डस्टबिनों एवं कंटेनरों की रोजाना सफाई की जाकर नगर को साफ सुथरा एवं संक्रमण रखनें के प्रयास किये जा रहे है। निगमायुक्त सत्येन्द्र धाकरे नें नागरिकों से नगर को साफ एवं स्वच्छ रखनें हेतु कचरा निर्धारित स्थल अथवा कचरा गाडी में ही डालकर निगम प्रशासन का सहयोग प्रदान करनें की अपील की है।



