कटनी दर्पणमध्य प्रदेश

भव्य महाआरती के साथ बड़ी माई को लगा छप्पन प्रकार का भोग

आदिशक्ति की भक्ति में डूबा रीठी, भक्तिमय हुई पूरी धरा

कटनी/रिठीदर्पण

शारदेय नवरात्र पर्व की धूम बढते दिन के साथ लगातार बढती जा रही है। देवी मंदिरों में जहां सुबह से लेकर देर रात तक भक्तों की भीड़ मां के दर्शन को उमड़ रही है तो वहीं दूसरी ओर हर वर्ग के लोग अपने-अपने तरीके से त्योहार को मनाने में लगे हैं। कुछ लोग लगातार उपवास कर अपनी शक्ति की भक्ति का प्रदर्शन कर रहे हैं। देखा गया कि नगर में आदिशक्ति की भक्ति डूबे लोग चमड़ा की वस्तुएं, चप्पल, जूते का नौ दिनों तक के लिए त्याग कर माता रानी को प्रसन्न करने में लगे हुए हैं तो वहीं कुछ लोग मौन व्रत और पैदल यात्रा के लिए भी प्रतिज्ञा लिए हुए नजर आ रहे हैं। इस तरह नवरात्र पर्व में सात्विक माहोल नगर से लेकर गांव-गांव तक है।

  मां भगवती के विभिन्न रूपों की छटा नगर से लेकर गांव तक बिखर रही है। आकर्षक लाईट और पंडालों के बीच मां की मनोहारी प्रतिमाओं के दर्शन करने भक्तगण भी पहुंचने लगे हैं। बुधवार को नवरात्र पर्व की पंचमी तिथि के पावन अवसर पर रीठी नगर में कई जगहों पर मां जगत जननी की प्रतिमाओं की स्थापना हुई तो वहीं गोल बाजार वाली बड़ी माई की ढोल-नगाड़ों के बीच भव्य महाआरती उतारी गयी इसके बाद बड़ी माई को छप्पन प्रकार का भोग लगाया गया। बताया गया कि ढोल-नगाड़ों के साथ माता रानी के भक्तों का जत्था नाचते-गाते हुए सबसे पहले स्थानीय राम जानकी मंदिर पहुंचा, इसके बाद खेर माता मंदिर, बड़े दिवाले, छोटे दिवाले मे पूजा-अर्चना कर पुष्प वर्षा की गयी। इसके बाद जत्था गोल बाजार वाली बड़ी माई के दरबार में पहुंचा। जहां बड़ी माई की भव्य महाआरती उतारी गयी और छप्पन प्रकार का भोग लगाया गया। सार्वजनिक दुर्गा उत्सव समिति गोल बाजार के पदाधिकारियों द्वारा कोरोना काल को देखते हुए पंडाल में विशेष व्यवस्था की गयी थी। सभी भक्त मास्क लगाकर व सोशल डिस्टेंसिंग के साथ बड़ी माई की भक्ति में लीन रहे। इस दौरान पुजारी कमलेश परौहा, रामकेत शास्त्री, जयप्रकाश अवस्थी, विपिन तिवारी, जगदीश अग्रवाल, राजेश कंदेले, गणेश तिवारी, बिंजन श्रीवास, ऋषभ पाल, बंटी बर्मन, मयंक कंदेले, राशू कंदेले, नन्हे असाटी, मुकेश कंदेले, प्रवीण तिवारी, महेश कंदेले, कमलेश ताम्रकार, अर्पित अवस्थी, सुरेन्द्र साहू, पराग सेन, हेमंत सेन, पवन पटेल, सतीश बिलैया सुरेश नेमा गोलू  बर्मन कमलेश नामदेव बड्डे यादव किशन बर्मन  अजय सोनी  सीताराम पटेल अमित राय सुशील गुप्ता सहित बड़ी संख्या में नारीशक्ति श्रद्धालु भी उपस्थित रहीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page