समनापुर कृषि कार्यालय से किसान को समय पर नहीं मिलता बीज

- बिचोलियों के हाथों में कृषि कार्यालय की चाबी।
डिंडोरी दर्पण ब्यूरो। जिले के जनपद मुख्यालय समनापुर के कृषि कार्यालय से क्षेत्रीय सेंकड़ों ग्रामीण किसानों को बीज नहीं मिल पा रहा, जिससे किसान परेशान है। बताया गया कि किसान पिछले कई दिनों से सुबह से शाम तक अपनी खेती किसानी काम छोड़कर बीज लेने के लिए कृषि कार्यालय का चक्कर काटते हैं,लेकिन किसानों को बीज का वितरण जिम्मेदारों द्वारा नहीं किया जा रहा, जिससे किसान परेशान हैं।कृषि कार्यालय बीज लेने पहुंचे किसानों की माने तो कृषि कार्यालय में पदस्थ अधिकारी कर्मचारीयों की लापरवाही के कारण बीज का वितरण नहीं किया जा रहा। जिससे स्थानीय किसानों की परेशानी बढ़ गई है।
- जिम्मेदारों की मनमानी आई सामने।
समनापुर के कृषि कार्यालय पहुंचे किसानों को बीज न मिलने से परेशानी हो रही है। आरोप लगाया गया कृषि कार्यालय समनापुर पदस्थ कर्मचारियों की मनमानी आए दिन सामने आती ही रहती है, बताया गया कि बिचोलियों के नाम से बीज निकालकर पदस्थ कर्मचारी बाजार में ऊंची कीमत पर बेचते हैं। पूर्व में समस्या की शिकायत जनपद समनापुर के मुख्यकार्यपालन अधिकारी से किसानों द्वारा की गई, लेकिन शिक़ायत के बाद भी बीज का वितरण सही ढंग से जिम्मेदारों द्वारा नहीं किया जा रहा। गौरतलब है कि एक तरफ शासन प्रशासन द्वारा कृषि के उत्पादकों को बढ़ाने में जोर दे रही है, किसानों की आय दूगनी करने पर लगातार प्रयासरत है,तो वहीं दूसरी ओर कृषि कार्यालय में बैठे अधिकारियों द्वारा मनमानी की जा रही है, जिसे लेकर कई तरह के सवाल खड़े हो रहे हैं।



