नशा मुक्त होकर कैंसर से बचा जा सकता है : डॉ सेन

जबलपुर। राष्ट्रीय कैंसर दिवस के अवसर पर शांतम प्रज्ञा आश्रम में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।इस अवसर पर विशेषज्ञों द्वारा आश्रम में भर्ती नशा पीड़ित मरीजों को नशे के द्वारा होने वाली कैंसर व अन्य बीमारियों के विषय से अवगत कराया गया। इस अवसर पर डॉ. आर. एस.सेन ने बताया वर्तमान में नशा समाज की प्रमुख समस्या बन चुका है। नशा एक ऐसी गंभीर बीमारी है जिससे प्रतिदिन हजारों लाखों लोग कैंसर, टीबी के अलावा मानसिक व शारीरिक बीमारियों की चपेट में आ रहे है जिसमें कैंसर प्रमुख बीमारी है।शराब,गांजा, बीड़ी, तंबाखू,भांग जैसे परंपरागत नशे के अलावा आज युवा वर्ग ड्रग्स,स्मैक, इंजेक्शन,मार्फिन,अफीम आदि जैसे सिंथेटिक मादक द्रव्यों का सेवन कर कैंसर जैसी जानलेवा बीमारी से पीड़ित हो रहा है।नशा कैंसर जैसी जानलेवा घातक बीमारी का प्रमुख कारण है जिससे शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता तो समाप्त होती है साथ ही अवसाद, सीजोफ्रेनिया,उन्माद,आत्महत्या जैसी मानसिक बीमारियां भी होती है। यदि हमें समाज से कैंसर जैसी जानलेवा बीमारी पर विजय प्राप्त करना है तो सबसे पहले समाज को नशा मुक्त बनाने का प्रयास करना होगा।
इस अवसर पर शांतम प्रज्ञा आश्रम के डॉ आर एस सेन, क्लीनिकल साइकोलॉजिस्ट मुकेश कुमार,संतोष अहिरवार,अजय सोनी आदि सदस्य उपस्थित रहे।



