खास खबरमण्डला दर्पणमध्य प्रदेश
मंडला शहर में रहा साफ-सफाई के साथ सैनिटाइजेशन

मण्डला. जिले में कोरोना संक्रमण को देखते हुए जिले के सभी नगरीय निकायों के सभी वार्डों एवं संक्रमित क्षेत्रों में साफ-सफाई एवं सैनिटाइजेशन का कार्य प्रमुखता से किया जा रहा है। मुख्यालय के सभी वार्डों में सैनिटाइजेशन का कार्य किया जा रहा है। इसी प्रकार सभी अनुविभागों में नगर पालिका द्वारा सैनिटाइजेशन किया जा रहा है एवं साफ सफाई का कार्य भी नियमित रूप से संचालित किया जा रहा है। इसी प्रकार समस्त वार्डों में होम आइसोलेशन में रह रहे व्यक्तियों से अपील की जा रही है कि घर के बाहर ना निकले, मास्क लगाकर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें तथा प्रशासन के दिशा निर्देशों का पालन कर जिम्मेदार नागरिक बनें।



