जनभागीदारी स्ववित्तिय अतिथि विद्वानों ने विधायक अशोक रोहाणी को मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन
जबलपुर दर्पण। भोपाल में मुख्यमंत्री निवास पर आयोजित अतिथि विद्वान पंचायत में माननीय मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा महाविद्यालय में रिक्त पद के विरुद्ध कार्यरत अतिथि विद्वानों के लिए वेतन, अवकाश एवं अन्य लाभ संबंधी घोषणाए की गई। इन्ही घोषणाओं का लाभ शासकीय महाविद्यालय में कार्यरत स्ववितीय एवं जनभागीदारी अतिथि विद्वानों मिलने की मांग को लेकर जनभागीदारी अतिथि विद्वानों ने विधायक श्री अशोक रोहाणी को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। विधायक श्री अशोक रोहाणी ने अतिथि विद्वानों की समस्याओं के निराकरण का आश्वासन दिया। इस अवसर पर डॉ.नीलिमा
डॉ.मोनिका बबेले,डॉ.सविता तिवारी,डॉ. शैलेन्द्र भवदिया,कीर्ति पटेल,पूनम श्रीवास,श्रुति नायक,नेहा गुप्ता,अजय कुमार रजक आदि उपस्थित रहे।



