ग्रेवल सड़क से पुलिया उखाड़ कर नई पुलिया बनाने के फिराक में हैं पंचायत कर्मी

डिंडोरी,जबलपुर दर्पण ब्यूरो। जिले के जनपद पंचायत समनापुर अंतर्गत ग्राम पंचायत डूंगरिया गांव में भ्रष्टाचार करने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा। गौरतलब है कि पंचायत में भ्रष्टाचार इस कदर से हावी है कि पूरानी ग्रेवल सड़क में लगाई गई पुलिया को ही उखाड़ कर पंचायत कर्मी नया पुलिया निर्माण कार्य करवाने के फिराक में हैं, जिसे लेकर कई तरह के सवाल खड़े हो रहे हैं। मिली जानकारी अनुसार वर्ष 2015-016 में बनाई गई ग्रेवल सड़क में लगाई गई छोटे पाइप को पंचायत कर्मी मशीन से उखाड़ कर ले गए और नया स्वीकृति पुलिया निर्माण कार्य में उसी जर्जर पुलिया को लगाने की फिराक में पंचायत कर्मी हैं। बताया गया कि लगातार पंचायत कर्मियों द्वारा किए जा रही मनमानी से स्थानीय ग्रामीण भी परेशान हैं, शिकायत के बाद भी जिम्मेदारों के ऊपर कार्यवाही नहीं हो रही। स्थानीय लोगों ने जांच कराकर जिम्मेदार पंचायत कर्मियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही करने की मांग की जा रही है, ताकि भ्रष्टाचार पर लगाम लगाई जा सके।



