डिंडोरी दर्पणमध्य प्रदेश

स्वच्छता के क्षेत्र में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वालों का किया सम्मानित

डिंडोरी,जबलपुर दर्पण ब्यूरो। देश में आजादी की 75वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य मे स्वच्छ सर्वेक्षण 2022 में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाली नगर परिषद के कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया है। बताया गया कि अमृत महोत्सव दिवस के अवसर पर मुख्य नगर पालिका अधिकारी आर के शुक्ला के नृतत्व में विभिन्न स्थानों पर कार्यक्रमों का आयोजन किया गया था, जहां रहवासी लोगों को 4R सिद्धांत के बारे में जानकारी दी गई है। जानकारी देते हुए बताया गया कि जो घर से निकले वाला गीला कचरा है, जैसे- फल, सब्जी के छिलके, बचा हुआ खाद्य पदार्थ जो आसानी से नष्ट हो जाते हैं, उन्हें घर में ही होम कम्पोस्ट द्वारा खाद बनाने के लिए प्रेरित किया। साथ ही जो पुनः उपयोगी सामग्री है, उन्हे हम कैसे दुबारा उपयोग करें सहित अन्य विषयों को लेकर चर्चा किया गया। लोगों को जानकारी दी गई की जो अन्य कचरे बचते हैं, उन्हें अलग अलग कर नगर परिषद द्वारा चलाई जा रही घर घर कचरा संग्रहण वाहन में ही डालने की अपील की गई है। चेतावनी दी गई की अगर कोई व्यक्ति खुले में कचरा फैंकते पाया जाता है, तो संबंधित के खिलाफ नगर परिषद द्वारा दंडात्मक कार्यवाही की जावेगी। इसी क्रम में जो निकाय क्षेत्रांतर्गत प्रति दिन नर्मदा की जल को स्वच्छ रखने में घाटों की सफाई, पुताई एवं रख-रखाव में निरंतर तत्पर रहने वाले एवं स्वच्छता के क्षेत्र मेें निकाय का हमेशा सहयोग करने वाले जय सिंह, विक्की गुजराती, आदि बर्मन व संदीप बर्मन को नगर परिषद डिण्डौरी द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान मुख्य नगर पालिका अधिकारी आर के शुक्ला, वार्ड क्र.10 पार्षद आबिद रजा खान, वार्ड क्र.15 पार्षद मोहन सिंह राठौर, पवन साहू, चन्द्रमोहन गर्मे, अशोक चोकसे, संंतोष गौतम, संतोष नामदेव, सुरेन्द्र बिहारी शुक्ला, रामकृपाल गौतम, हरिओम सोनी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page