ड्रग माफिया शेखर सोनकर सहित 3 आरोपी कुण्डम पुलिस की गिरफ्त में

जबलपुर दर्पण नगर संवाददाता। कुण्डम थाना प्रभारी प्रताप सिंह मरकाम से मिली जानकारी अनुसार थाने की टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि एक वैगनार कार क्र एमपी 20 जीए 3741 में थाना हनुमानताल का निगरानी शुदा बदमाश शेखर सोनकर अपने 2 साथियो के साथ भारी मात्रा में गांजा लेकर कुण्डम से बघराजी की ओर जा रहा है,सूचना से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराते हुये क्राईम ब्रांच एवं कुण्डम पुलिस के द्वारा ग्राम नारयणपुर में पुलिया के पास घेराबंदी की गयी,कुछ ही देर बाद, मुखबिर के बताये नम्बर की वैगनार कार आती दिखी जिसे घेराबंदी कर रोका गया,कार में 1 व्यक्ति एवं 2 युवक सवार थे, नाम पूछने पर व्यक्ति अपना नाम शेखर सोनकर एवं युवकों ने अपने नाम सौरभ चित्तार,
सनी बेन बताये,तलाशी लेने पर ड्राईवर सीट के नीचे एक बोरा रखा मिला जिसे चैक किया तो बोरे के अंदर पॉलीथीन से पैक किये हुये पैकिटो मे मादक पदार्थ गांजा रखा मिला जो तौल करने पर 10 किलो 500 ग्राम गांजा जिसकी कीमत 1 लाख रूपये का होना पाया गया,जिसे जप्त करते हुये आरोपियों के विरूद्ध थाना कुण्डम में धारा 8, 20 एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुये उक्त गांजा कहॉ से और कैसे प्राप्त किया के सम्बंध में पूछताछ की जा रही है।



