खास खबरजबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश
ग्राम पंचायतों स्तर पर भू अभिलेख रिकॉर्ड शुद्धीकरण अभियान का आयोजन

जबलपुर दर्पण नगर संवाददाता कुंडम। जबलपुर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में 1 अक्टूबर से 30 अक्टूबर 2021 तक ग्राम पंचायत स्तर पर कैंप का आयोजन किया जा रहा है। कुंडम तहसीलदार प्रदीप कौरव ने बताया कि प्रदेश के नागरिकों को राजस्व विभाग के अंतर्गत राजस्व न्यायालय के माध्यम से सुगम सुलभ एवं त्वरित न्याय प्राप्त हो इस हेतु प्रदेश स्तर पर उपलब्ध असमानता एवं रिकॉर्ड की त्रुटियों को ठीक करने के लिए 1 अक्टूबर से 30 अक्टूबर 2021 तक चलाए जाने के निर्देश दिए गये कुंडम विकासखंड के हर ग्राम पंचायतों पर कैंप का आयोजन किया जाना है जिसमें फौती नामांतरण भूमि स्वामी नाम अन्य सुधार कार्य होना है जिसमें आमजन को सूचित किया जाता है



