हिस्ट्रीशीटर कबाड़ी शमीम के कबाडखाने में पुलिस की दबिश: सहयोगी गिरफ्तार मुख्य आरोपी फरार

जबलपुर दर्पण नगर संवाददाता। अधारताल थाना प्रभारी शैलेश मिश्रा से मिली जानकारी अनुसार,अधारताल थाना एवं क्राईम ब्रांच की टीम द्वारा शमीम कबाड़ी के कबाडखाने में दबिश दी गयी,तलाशी के दौरान कबाड़खाने के अंदर एवं बाहर ट्रक एवं बसों के कटे हुये 7 इंजन तथा टाटा 407 क्र एमपी 20 जी 8820 में 3 इंजन क्रेन के तथा बुलेरो पिकअप क्रंमाक एमपी 65 जीए 0250 मे तीन ऑक्सीजन सिलेण्डर, 1 गेैस कटर, 2 एलपीजी सिलेण्डर रखे मिले, इसके साथ ही कबाड़खाने मे भारी मात्रा में एमपीईबी में उपयोग किये जाने वाला एल्यूमीनियम वायर, केबल वायर, तथा उपकरण, कीमती लगभग 25 लाख रूपये का समान मिला गोदाम की देखरेख करने वाला राकेश यादव से गोदाम में मिले उक्त सामानों से सम्बंधित दस्तावेज पेश करने में असमर्थ होना बताया उक्त सामान के दस्तावेज गोदाम के मालिक शमीम कबाडी के पास होंगे मुझे ज्यादा जानकारी नहीं है। उक्त सामान चोरी का होने के संदेह पर उपरोक्त सभी सामान कीमती लगभग 25 लाख रूपये का जप्त करते हुये थाना अधारताल में हिस्ट्रीशीटर मोह.शमीम खान एवं राकेश यादव के विरूद्ध थाना अधारताल में अपराध पंजीबद्ध कर फरार हिस्ट्रीशीटर मोह. शमीम जिसकी गिरफ्तारी पर पुलिस अधीक्षक जबलपुर सिद्धार्थ बहुगुणा द्वारा 10 हजार रूपये का ईनाम घोषित किया गया है। एवं आरोपी की सरगर्मी से तलाश जारी है।



