अपराध दर्पणखास खबरमध्य प्रदेश

अबैध शराब तस्कर बरेला पुलिस की गिरफ्त में

जबलपुर दर्पण नगर संवाददाता। बरेला थाना के अन्तर्गत आने वाली चौकी गौर चौकी से मिली सूचना अनुसार,पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम छतरपुर तरफ से एक्टिवा क्रमांक एमपी 20 एस 8996 में एक व्यक्ति 2 जरीकेनों में कच्ची शराब लेकर सिलुआ तरफ आ रहा है सूचना पर ग्राम सिलुआ पुलिया के आगे मेन रोड में दबिश दी गयी जहां एक्टिवा आते दिखी चालक पुलिस को देखकर भागने का प्रयास करने लगा जिसे घेराबंदी कर पकड़ा गया नाम पूछने पर अपना नाम मुन्ना गोंड़ उम्र 59 वर्ष निवासी ग्राम पड़रिया थाना बरेला बताया जो एक्टिवा में 2 जरीकेनों में लगभग 60 लीटर कच्ची शराब रखे मिला। आरोपी से उक्त शराब एवं शराब परिवहन में प्रयुक्त एक्टिवा जप्त करतेे हुये धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की गई उक्त शराब कहां से एवं किससे प्राप्त की है।इसके संबंध में पूछताछ जारी है।आरोपी को कच्ची शराब के साथ रंगे हाथ पकड़ने में थाना प्रभारी बरेला मुनीश लाल कोल, उप निरीक्षक एच एन मिश्रा, आरक्षक मुकेश डेहरिया की सराहनीय भूमिका रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page