क्राईम ब्रांच एवं कुण्डम पुलिस की संयुक्त कार्यवाही में गांजा तस्कर पहुँचा हवालात

जबलपुर दर्पण नगर संवाददाता। कुण्डम थाना प्रभारी प्रताप सिंह मरकाम से मिली जानकारी अनुसार, क्राईम ब्रांच को मुखबिर से सूचना मिली,बघराजी अंतर्गत ग्राम जमुनिया बंदिया में आनंद वाशिमकर मकान मालिक,रतन सिंह मरावी के घर किराये पर लिया है। भूसे वाले कमरे में अवैध रूप से बिक्री करने के लिये गांजा की खेप लाकर छिपाकर रखा है जो बोरी में भरे गांजा को बिक्री करने के लिये पन्नी की थैली के पैकेट बनाने की बात कर रहा है,यदि तुरंत दबिश दी गयी तो रंगे हाथों पकडा जायेगा। सूचना पर एनडीपीएस. एक्ट के प्रावधानो के तहत कार्यवाही करते हुये तत्काल योजनाबद्ध तरीके से जमुनिया निवासी रतन सिंह मरावी के घर दबिश दी गयी जहाँ मकान मालिक रतन सिंह मरावी एंव किरायेदार आंनद वाशिमकर घर पर मिले जिनकी तलाशी ली गयी तोे भूसा वाले आधे खाली कमरे के अंदर दो अलग अलग बोरियों में गांजा रखा मिला जो तौल करने पर एक बोरी में 15 किलो 400 ग्राम एवं दूसरी बोरी में 13 किलो 700 ग्राम दोनों बोरिया में कुल 29 किलो 100 ग्राम गांजा कीमती 3 लाख रूपये का होना पाया गया आरोपी से मादक पदार्थ गांजा जप्त करते हुये दोनों आरोपियों विरूद्ध धारा 8, 20 एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुये उक्त गांजा कहॉ से और कैसे प्राप्त किया के सम्बंध में पूछताछ की जा रही है। आरोपियों को रंगे हाथ पकड़ने में चौकी प्रभारी बघराजी उप निरीक्षक आरती मण्डलोई,सहायक उप निरीक्षक चोखेलाल पन्द्रे प्रधान आरक्षक इंद्रकुमार, प्रधान आरक्षक ज्योतेन्द्र तथा क्राईम ब्रांच के सहायक उप निरीक्षक अजय पाण्डे, प्रधान आरक्षक ब्रम्हप्रकाश, महेन्द्र पटेल, राकेश बहादुर, ज्ञानेन्द्र पाठक, आरक्षक खुमान सिंह, की सराहनीय भूमिका रही।



