माढोताल क्षेत्र का निगरानी सुदा बदमाश अबैध कच्ची शराब के साथ पुलिस की गिरफ्त में

जबलपुर दर्पण नगर संवाददाता। माढ़ोताल, थाना प्रभारी श्रीमति रीना पाण्डे शर्मा से मिली जानकारी अनुसार पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति सीवर लाईन तालाब के पास बना पुल के ऊपर कचरा प्लांट के पास शराब बेचने के लिए खड़ा हुआ है। बताये स्थान पर तत्काल दबिश दी जहॉ शराब तस्कर खड़ा दिखा जो पुलिस को देखकर भागने लगा जिसे घेराबंदी करके पकड़ा गया जिसने अपना नाम ओमप्रकाश अहिरवार पिता बलीराम अहिरवार थाना माढोताल बताया जो एक कुप्पी में 60 लीटर कच्ची शराब जिससे तीक्ष्ण गंध आ रही थी रखे मिला, जिसके सम्बंध मे पूछताछ करने पर आरोपी ने बताया कि शराब में यूरिया मिलाया है जिसके कारण शराब जहरीली हो गयी है। उपरोक्त जहरीली शराब मानव जीवन के लिए अनुपयुक्त है एवं उपभोग करने से मानव जीवन के लिए संकट उत्पन्न कर सकती है को जप्त करते हुये आरोपी के विरुद्ध धारा 49ए आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की गयी। आरोपी थाना माढ़ोताल क्षेत्र का निगरानी सुधा बदमाश है, जिसके विरुद्ध पूर्व से ही चोरी के 03 तथा अवैध शस्त्र रखने के 03 अपराध पंजीबद्ध है। आरोपी के विरुद्ध कार्यवाही की जा रही हैं।



