बेलबाग पुलिस की अवैध शराब के कारोबारियों पर बड़ी कार्यवाही:मय शराब के साथ आरोपी पुलिस हिरासत में

जबलपुर दर्पण नगर संवाददाता। बेलबाग थाना प्रभारी श्याम लाल वर्मा से प्राप्त जानकारी अनुसार थाने की टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि खटीक मोहल्ला निवासी संजय सोनकर काफी मात्रा मे कच्ची शराब उतारकर अपने घर के आंगन में रखे हुये है। जानकारी लगते ही तुरंत पुलिस टीम द्वारा बताये स्थान पर तत्काल दबिस देकर शराब तस्कर को घेराबंदी कर पकड़ा गया आरोपी ने पूछताछ में बताया की घर के आंगन में 4 कुप्पों में 60 लीटर कच्ची शराब छिपाकर रखी थी, साथ ही आंगन में शराब उतारने में काम आने वाली सामग्री मिली इसके साथ ही एक ड्रम में लगभग 100 लीटर लाहन कच्ची शराब उतारने हेतु तैयार किया हुआ भरा मिला,लाहन को नष्ट करते हुये 60 लीटर कच्ची शराब एवं शराब बनाने के उपकरणो को जप्त करके आरोपी को पुलिस हिरासत में लेते हुए आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की जा रही हैं। अवैध शराब के कारोबार मे लिप्त आरोपी को गिरफ्तार करने में उप निरीक्षक केशरीनंदन राय,आरक्षक भूपेन्द्र,राजेश की सराहनीय भूमिका रही।



