अज्ञात वाहन की टक्कर से 46 वर्षीय युवक की घटना स्थल पर मौत : पनागर थाना क्षेत्र की घटना

जबलपुर दर्पण नगर संवाददाता। जबलपुर के पनागर तहसील क्षेत्र के ग्राम उमरिया मझौली मार्ग में मंगलवार की रात्रि 10:35 के लगभग किसी अज्ञात वाहन चालक ने लापरवाही पूर्वक गाड़ी चलाते हुए टक्कर मारने से एक व्यक्ति की मौत हो गई एवं घटना को अंजाम देकर मय गाड़ी के फरार हो गया। प्राप्त जानकारी अनुसार स्थानिय लोगों ने बताया कि देवरी बजरंग वार्ड क्रमांक 1 निवासी मन्सूक केवट पिता मुन्नीलाल केवट उम्र 46 वर्ष टेन्ट मालिक के साथ देवरी से कौना कोनी ग्राम जा रहे थे। उमरिया से 100 मीटर दूरी पर लघुशंका करने के लिए रुके,मझौली मार्ग में जाने वाले अज्ञात वाहन ने लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए मन्सूख़ को इतनी जोर से टक्कर मारी कि उसके सिर में गंभीर चोट लगने से घटना स्थल पर ही मौत हो गया। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। अधारताल पुलिस डायल 100 चालक समेत सिपाही एस के तिवारी ने घटना स्थल पर जा कर देखा तो घटना सही पाई है। पनागर पुलिस को घटना की जानकारी देकर चले गये चूकी यह विवाद थानो की सीमा का था ये आपका थाना क्षेत्र ये मेरा थाना क्षेत्र इसी के कारण मृतक का शव तीन घण्टे से अधिक समय तक घटना स्थल पर पड़ा रहा
पीड़ित परिवार के लोगों ने बताया कि घटना घटित हुये तीन घण्टे से अधिक समय हो गया था उसके बाद भी मृतक का शव रोड़ में पड़ा रहा। स्थानीय लोगो ने जिले के पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ बहुगुणा से आग्रह किया है, सीमा विवाद के कारण किसी भी घटना में घायल व्यक्ति या मृत व्यक्ति को तत्काल आवश्यक जो भी संभव सुविधाएं हो उनको मिलना चाहिए,थानों की सीमा विवाद के कारण कोई भी व्यक्ति स्वास्थ्य लाभ से वंचित ना हो मृत आत्मा सीमा विवादों के कारण यूं ही घटनास्थल पर ना पड़ी रहे, पुलिस अधीक्षक को सभी थाना क्षेत्र में ऐसे निर्देश जारी करना चाहिए सबसे पहले पीड़ित का इलाज होना सुनिश्चित करें



