जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

घर के अंदर चल रही थी शराब की फैक्ट्री पांच महिलाएं गिरफ्तार थाना मझौली


मझौली दर्पण—- मझौली पुलिस ने दो अलग-अलग ठिकानों पर दविश देकर कर घर में चल रही शराब की अवैध फैक्ट्री से महुआ लहान एवं अन्य सामग्री नष्ट कर 5 महिलाओं के ऊपर आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उनके ऊपर प्रोग्राम कार्रवाई की गई कार्यवाही एएसआई रामसनेही पटेल प्रधान आरक्षक प्रदीप गौतम आरक्षक अनुज कंसाना द्वारा की गई इस संबंध में मझौली पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि हरदौल मोहल्ला में मंदिर के पास हीराबाई आरती एवं सीलाबाई के घर अवैध महुआ शराब की भट्टी लगी हुई है जिस में अवैध रूप से कच्ची शराब उतारकर आस-पास के छेत्र में बेची जाती है इसी तरह थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम कांकरदेही में भी दविश देकर पुलिस ने दो आरोपी महिलाओं के ऊपर आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया राजकुमारी ओर ज्योति के घर के अंदर अवैध कच्ची शराब उतारकर आसपास के क्षेत्र में सप्लाई की जाती थी जैसे ही पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली तो पुलिस तत्काल ही हरकत में आ कर पांच अलग-अलग क्षेत्रों में दविश देकर 5 महिलाओं को हिरासत में लेकर उनके ऊपर आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई कच्ची शराब एवं 1 कुंटल महुआ लहान नस्ट किया गया उक्त कार्रवाई उच्च अधिकारियों के कहने पर की गई
रिपोर्टर—ओमप्रकाश साहू

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page