जुआ फड़ पर चाकू चलने से युवक की दर्दनाक हत्या:सिहोरा क्षेत्र में बढ़ता जा रहा है अपराधों का ग्राफ़

जबलपुर दर्पण नगर संवाददाता सिहोरा। जबलपुर जिले के सिहोरा ब्लॉक से लगें हुये ग्रामीण क्षेत्र के थाना गोसलपुर के अंतर्गत आने वाले श्मशान घाट स्थित हुई घटना, गोसलपुर क्षेत्रीय लोगों ने बताया कि खिन्नी रोड आश्रम मोहल्ला में जुआ खेलने के दौरान हार जीत की बात को लेकर युवकों से कहा सुनी को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि उसको मौत के घाट उतार दिया। घटना के कुछ ही घण्टो में पुलिस ने संदिग्ध आरोपी युवकों को हिरासत में लिया जा चुका है। गो
सलपुर थाना से प्राप्त जानकारी अनुसार शुक्रवार की शाम 4 बजे के लगभग श्मशान घाट खिन्नी रोड आश्रम मोहल्ला के पास जुए के विवाद को लेकर एक युवक की पेट व पीठ में चाकू मारकर हत्या कर दी गई। जिससे आसपास मोहल्ले में भय का माहौल बना हुआ है। फिलहाल हत्या किसने की है अभी इस बात का पता नहीं चल सका है। युवक की हत्या की खबर लगते ही मौके पर परिवार सहित स्थानीय लोगों की भीड़ मौके पर देखने को मिली। घटना की जानकारी-हत्या की वारदात की खबर लगते ही गोसलपुर पुलिस बल के साथ सिहोरा एसडी ओपी श्रुतकीर्ति सोमवंशी आईपीएस तत्काल घटना स्थल पर पहुंच गये। जानकारी के मुताबिक गोसलपुर आश्रम मोहल्ला निवासी सत्यम रजक उर्फ डेबिट पिता राकेश रजक उम्र 20 वर्ष नजदीक पहाड़ी में जुआ खेलने गया हुआ था । जुआ में पैसे जीतने हारने के बाद वह श्मशान घाट के पास चल रहे अन्य लोगों से जुआ खेलने लगा। जुए में जीतने के दौरान जुआ खेल रहे लोगों के साथ उसका किसी बात को लेकर विवाद हो गया विवाद इतना बढ़ा कि जुआ खेल रहे किसी युवक ने सत्यम के पीठ पर चाकू से वार कर दिया चाकू का वार लगते ही सत्यम जमीन पर गिरा और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हत्या की इस वारदात के बाद पुलिस ने जुआ खेल रहे कुछ संदेही युवकों को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ शुरू कर दी घटनास्थल पर अनेक जगहों पडे रक्त के नमूनों को इकट्टा किया गया स्थानीय लोगों का कहना है की यहां पर हमेशा असामाजिक तत्वों का जमावड़ा एवं जुआ हमेशा से ही चलता रहता है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मृत युवक के शरीर को सिहोरा अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भिजवाते हुये घटना की जाँच पड़ताल शुरू कर दी है। वहीं आश्रम मोहल्ले में दीपावली पर्व को लेकर सन्नाटा छाया हुआ है।



