अपराध दर्पणजबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

भारत सेवक समाज स्कूल में बंशकार समाज एवं स्वीपर समाज के लोगो मे आतिशबाज़ी को लेकर हुआ विवाद

जबलपुर दर्पण नगर संवाददाता। घमापुर थाने से मिली जानकारी अनुसार गत रात्रि 12 बजे के आस-पास जब सारा जबलपुर शहर दीपावली की खुशियाँ मना रहा था वही घमापुर थानान्तर्गत भारत सेवक समाज स्कूल में बलवा होने से क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल निर्मित हो गया यह है मामला घमापुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत रहने वाले दो समजो के लोगों ने दीपावली पर्व में आतिशबाज़ी चलाने के मामूली से विवाद को  लेकर जमकर एक दूसरे पर किया पथराव, घमापुर थाना प्रभारी जी आर चंद्रवंशी ने बताया कि रात्रि में बंशकार समाज एवं स्वीपर समाज के लोगो मे आतिशबाज़ी को लेकर विवाद हुआ था और जमकर पथराव किया गया जिसमें दोनों पक्षों के लोगों को चोट आई है। दर-असल दोनों मोहल्लों के बीच एक लोहे का पुल है। जिस पर आवागमन को लेकर दोनों पक्षों में अक्सर तनाव रहता है। दीपावली पर्व में पुलिस अधीक्षक के सक्त निर्देश थे जिसके कारण सभी थाना क्षेत्रों में

पुलिस की गश्त और सख्ती के चलते कल रात्रि में घमापुर थाना क्षेत्र का बड़ा हादसा होने से टल गया पुलिस के द्वारा दोनों पक्षों पर वैधानिक कार्यवाही की जा रही है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page