डिंडोरी दर्पणमध्य प्रदेश

दिव्य ज्योति संस्थान के द्वारा जरूरतमंद बच्चों का कर रहे मदद

डिंडोरी,जबलपुर दर्पण ब्यूरो। जिले में बाल कल्याण समिति जिला डिंडोरी द्वारा दिव्य ज्योति सोशल डेवलपमेंट सेंटर को जिले में 8 बच्चों का स्पॉन्सरशिप देने की जिम्मेदारी दी गई थी। गौरतलब है कि संस्था के द्वारा उन्हीं बच्चों के लिए विगत 1 व 2 नवंबर को बच्चों के घर घर जाकर समिति सदस्यों ने बच्चों के साथ मिलकर दिवाली के लिए पटाखे व मिठाईयां वितरित की गई। बताया गया कि गांव के उन बच्चों से मिलकर उनका पढ़ाई की स्थिति तथा निजी उपयोग के लिए जरुरत की सामानों सहित अन्य के बारे में बच्चों से हालचाल पूंछा गया। समिति सदस्यों द्वारा सामानों की पूर्ति के लिए संस्था समय-समय पर निजी स्पॉन्सरशिप योजना के तहत कपड़े, राशन, स्टेशनरी सहित अन्य का वितरित करने की जिम्मेदारी लेती है। जानकारी में बताया गया कि परियोजना अधिकारी द्वारा अनाथ व जरूरत मंद बच्चों के परिवारों को संबंधित शासकीय योजनाओं के बारे मे जानकारी आए दिन दी जाती रही है। मिली जानकारी अनुसार संस्था समन्वयक द्वारा जरूरतमंद बच्चों के लिए किसी बच्चे को गोद लेकर 1 साल के लिये गोद लेने की बात बच्चे के भरण-पोषण की जिम्मेदारी ली जाती है। स्पोंसरशिप वितरण कार्यक्रम में दिव्य ज्योति सोशल डेवलपमेंट सेंटर के संस्था समन्वयक अनिल शर्मा, महिला एवं बाल विकास जिला परियोजना अधिकारी श्याम सिंगौर, विकासखंड परियोजना अधिकारी समनापुर व संस्था सुपरवाइजर अजय ठाकुर व चंद्रभान राव सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page