जगह-जगह बने हैं अवैध ठिकाने, दिन रात चोरी-छिपे होती है सप्लाई

डिंडोरी,जबलपुर दर्पण ब्यूरो। एक और जिले भर में रेत, गिट्टी, मुरूम सहित पत्थर खदानों के अवैध ठिकाने कई जगह चल रहे हैं। दूसरी ओर जिले के माइनिंग विभाग में पर्याप्त कर्मचारी ना होना के चलते अधिकांश अवैध खदानों तक विभागीय कर्मचारी नहीं पहुंच पाते। गौरतलब है कि विभागीय अधिकारियों की लापरवाही की वजह से जिले भर में जगह-जगह, जोर-शोर से प्राकृतिक संपदा के दोहन व अवैध खदानों के संचालन होने से माइनिंग विभाग पर सवाल खड़े हो रहे हैं। बताया गया कि जिले के शहपुरा में अनुविभागीय अधिकारी राजस्व शहपुरा काजल जावला के द्वारा माफियाओं के विरुद्ध कार्रवाई की जा रही है। पिछले दिनों कार्यवाई के दौरान एसडीएम ने उमरिया रोड़ के सुहगी ग्राम में रेत स्टॉक यार्ड में छापेमार कार्यवाहीं की गई, जहां कई तरह की अनियमितताएं पाई गई। रेत स्टॉक यार्ड में किसी भी प्रकार के ऐसे दस्तावेज नहीं पाए गए, जिससे यह साबित हो सके की स्टॉक यार्ड में कितनी रेत आई और कितनी की सप्लाई हुईं। कारवाई में पूरे मामले को लेकर जिम्मेदारों द्वारा रिकॉर्ड भी संधारित नहीं पाया गया। अनियमितताओं के बाद एसडीएम काजल जावला ने टिकरा खमरिया में गिट्टी, बोल्डर स्टॉक यार्ड में जाकर निरीक्षण किया तो यहां पर भी पत्थर और गिट्टी का लेखा-जोखा नहीं मिला। किसी प्रकार का रजिस्टर संधारित न होने के बाद तहसीलदार अमृतलाल धुर्वे और आरआई के द्वारा मौका मैं पंचनामा व जांच प्रतिवेदन बनाया गया तथा मामले को लेकर माइनिंग के अधिकारियों को इस पूरे मामले की सूचना दी गई। एसडीएम काजल ने जानकारी देते हुए बताया कि बताया माफियाओं के खिलाफ इस तरह की कार्यवाही आगे भी चलते रहेंगे, क्षेत्र में माफियाओं को बख्शा तक नहीं जाएगा।



