डिंडोरी दर्पणमध्य प्रदेश

कोरबा से जबलपुर जा रही बराती बस, नेशनल हाईवे में पेड़ से टकराई

डिंडोरी,जबलपुर दर्पण ब्यूरो। जिले में डिंडोरी अमरकंटक नेशनल हाईवे मैं कल मंगलवार शाम लगभग 3:00 बजे छत्तीसगढ़ के कोरबा से जबलपुर जा रही बारातियों से भरी बस हर्रा टोला के पास अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई। बताया गया कि घटना में बस में बैठे सवारियों को ममुली चोटें आई हैं, तथा घटना में बस के कई हिस्से भी घटना में क्षतिग्रस्त हो गए हैं, गनिमत रही की किसी भी बारातियों को गंभीर चोटें नहीं आई है। गौरतलब है कि घायलों को इलाज के लिए ट्रैफिक मित्रों के द्वारा नजदीकी उप स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। मिली जानकारी अनुसार मंगलवार को कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम हर्रा में बजरंग बली मंदिर के पास एक बस पेड़ से जा टकराई। जानकारी अनुसार छत्तीसगढ़ के कोरबा से बरात लेकर बस जबलपुर जा रही थी, तभी रास्ते में वाहन दुर्घटना का शिकार हो गया, फिलहाल घटना में पूरी बराती सुरक्षित बताए जा रहे है। घायलों के लिए तत्काल तत्परता दिखाते हुए स्थानीय ट्रैफिक मित्र संजू पड़वार व बबलू गौतम के द्वारा सभी घायलों को सुरक्षित बाहर निकाल कर प्राथमिक उपचार के लिए उप स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करवाया गया। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई, जहां मौके पर घटना स्थल पर पहुंची पुलिस के द्वारा आगे की कार्यवाही करती नजर आई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page