असामाजिक तत्वों ने धान में लगाई आग,समय रहते पाया आग पर काबू

डिंडोरी,जबलपुर दर्पण ब्यूरो। कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत पिड़रूखी गांव में एक किसान के खलिहान में रखी धान की फसल में असामाजिक तत्वों के द्वारा आग लगा दी गई, लेकिन समय रहते स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पा लिया गया। जानकारी में बताया गया कि गांव के पीड़ित किसान चंद्रभान राठौर के खलिहान में रखी धान की फसल को गांव के ही कुछ असामाजिक तत्वों के द्वारा आग लगाने की कोशिशें की गई, लेकिन समय रहते जानकारी के बाद लोगों ने बेकाबू आग पर काबू पा लिया। घटना कल मंगलवार दोपहर की बताई जा रही है, जब पीड़ित परिवार खेतों में काम कर रहा था। फिलहाल घटना की जानकारी पीड़ित के द्वारा अभी तक कोतवाली पुलिस को नहीं दी है, जिससे की आगे की छानबीन करने में भी परेशानी होगी। गौरतलब है कि अगर समय रहते बेकाबू आग पर काबू न पाया गया होता, तो घटना और भी ज्यादा बड़ी हो सकती थी, फिलहाल आगजनी की घटना में किसान को ज्यादा का आर्थिक नुकसान नहीं हुई है।



