शुभ मुहूर्त देख प्रत्याशियों ने भरा नामांकन, जीतने की भर रहे हुंकार

डिंडोरी,जबलपुर दर्पण ब्यूरो। त्रिस्तरीय पंचायती राज चुनाव मैं आरक्षण की प्रक्रिया पूरी होते ही नामांकन भरने की प्रक्रिया तेज हो गई है। बताया गया कि प्रत्याशी अपने-अपने लोगों के साथ, दल बल दिखाकर नामांकन भरने की प्रक्रिया पूरी कर रहें हैं। नामांकन भरने के बाद हर प्रत्याशी अपनी-अपनी सीटों से भारी बहुमतों के साथ जीत की हुंकार भर रहे हैं। बताया गया कि जैसे-जैसे मतदान की तारीखें नजदीक आती जा रही है, वैसे वैसे राजनीतिक सुगबुगाहट भी तेज हो गई है, अब प्रत्याशी वोटरों को लुभाने में लग गए हैं।गौरतलब है कि इस चुनाव में भी कुछ पुराने प्रत्याशी एक बार फिर से दांव आजमा रहे हैं, तो कुछ नए चेहरे भी निकल कर सामने आए हैं। राजनीतिक जानकारों की मानें तो पुराने प्रत्याशियों के साथ नए चेहरे भरपूर चुनौती देने को तैयार हैं।



