डिंडोरी दर्पणमध्य प्रदेश

उपेक्षित मांझी समाज को आदिवासी घोषित करने की मांग

डिंडोरी,जबलपुर दर्पण ब्यूरो। समाज की मुख्य-धारा से पिछड़ता उपेक्षित मांझी समाज के लोगों ने मांझी समाज को आदिवासी घोषित करने की मांग को लेकर मुख्यमंत्री के नाम जिला कलेक्टर को ज्ञापन पत्र सौंपा है। बताया गया कि कल गुरुवार को दर्जनों की संख्या में जिले भर से सजातीय लोग कलेक्ट्रेट पहुंचे थे, जहां आक्रोश जताकर सजातीय लोगों ने प्रदेश के मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा गया है। ज्ञापन में मुख्य रूप से समाज की मुख्यधारा से पिछड़ते मांझी समाज को आदिवासी घोषित करने सहित अन्य की मांगें रखी गई है। गौरतलब है कि काफी लंबी समय से समाज की मुख्यधारा से पिछड़ते मांझी समाज के लोगों को कई तरह के शासकीय योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है। शासकीय योजनाओं का लाभ लेने में समाज के लोगों को काफी मस्कत करनी पड़ रही है, जिससे सामाजिक गतिविधियां प्रभावित होने सहित दर्जनों परिवारों को आर्थिक तंगी भी झेलनी पड़ रही हैं। बताया गया कि कल गुरुवार दोपहर अपनी मांगों को लेकर सजातीय लोग कलेक्ट्रेट पहुंच गए, जहां आक्रोश जताकर मध्यप्रदेश शासन के मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को ज्ञापन पत्र सौंपाकर मांझी समाज को आदिवासी समाज घोषित करने की मांग की गई है। उपेक्षित मांझी समाज को समाज की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए सजातीय लोगों ने अब मुख्यमंत्री से गुहार लगाई है, ताकि मांझी समाज को मुख्यधारा से जोड़ा जा सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page