डिंडोरी दर्पणमध्य प्रदेश
खेड़ापती आश्रम में आत्मा शांति के लिए षोडशी कार्यक्रम के बाद विशाल भंडारा

डिंडोरी,जबलपुर दर्पण ब्यूरो। जिला मुख्यालय डिंडोरी के शांति नगर, वार्ड क्रमांक 10 में स्थित गौशाला खेड़ापती मंदिर के आश्रम में वर्षों से रह रहे श्री स्वामी ओमेंद्र गिरि महाराज जी का निधन पिछले दिनों 8 दिसंबर को हो गया था। बताया गया कि जिनकी आत्मा शांति कार्यक्रम का आयोजन 23 दिसंबर गुरुवार को किया जा रहा है, कार्यक्रम में शामिल होने के लिए जिले भर के साधु संत समाज मंडल को आमंत्रण भेजा गया है। गौरतलब है कि षोडशी व भंडारा कार्यक्रम का आयोजन मुख्यालय के शांति नगर, वार्ड क्रमांक 10 के पास स्थित गौशाला खेड़ापती हनुमान मंदिर के आश्रम में किया जाना है, जहां ज्यादा से ज्यादा धर्म प्रेमियों को पहुंचने की अपील की गई है।



