डिंडोरी दर्पणमध्य प्रदेश
नई दिल्ली के न्यायाधीश भूषण गवई नर्मदा परिक्रमा यात्रा में होंगे शामिल

डिंडोरी,जबलपुर दर्पण ब्यूरो। महामंडलेश्वर ईश्वरानंद महाराज की समर्पण मां नर्मदा परिक्रमा यात्रा का पड़ाव इन दिनों डिंडोरी जिले से होकर गुजर रहा है। बताया गया कि वर्तमान में समर्पण नर्मदा परिक्रमा यात्रा गाड़ासरई क्षेत्रों में है, यात्रा में शामिल होकर आशीर्वाद प्राप्त करने सर्वोच्च न्यायालय नई दिल्ली के न्यायाधीश न्यायमूर्ति भूषण गवई का आगमन कल 25 दिसंबर शनिवार को होने जा रहा है। गौरतलब है कि न्यायमूर्ति न्यायाधीश श्री गवई महाराज महामंडलेश्वर से शिष्टाचार मुलाकात कर यात्रा में शामिल होंगे। जानकारी अनुसार परिक्रमा यात्रा में कुछ देर शामिल होने के बाद न्यायाधीश श्री गवई वापस नई दिल्ली लौट जाएंगे।



