जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

स्वामी विवेकानंद जी की जीवनी पर निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन

भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा किया प्रतियोगिता का आयोजन

जबलपुर दर्पण संवाददाता नगर मझौली। भारतीय जनता युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष वैभव पवार के नेतृत्व में एवं युवा मोर्चा जबलपुर ग्रामीण के जिला अध्यक्ष राजमणि बघेल के निर्देश पर युवा मोर्चा जबलपुर ग्रामीण के द्वारा स्वामी विवेकानंद जी की जयंती पर 12 जनवरी से 18 जनवरी तक विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया जैसे मास्क वितरण ,सैनिटाइजर वितरण, रक्तदान ,योगा, एवं स्वामी विवेकानंद जी की जीवनी पर निबंध इसी क्रम पर भारतीय जनता युवा मोर्चा मझौली नगर द्वारा निबंध प्रतियोगिता का आयोजन शासकीय महाविद्यालय मझौली में आयोजित की गई जिसमें 300 से अधिक छात्र-छात्राओं ने परीक्षा में भाग लिया कार्यक्रम में मुख्य रूप से भारतीय जनता युवा मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अभिषेक दहिया युवा मोर्चा, जबलपुर ग्रामीण जिला मंत्री रोहित साहू, धर्मेंद्र पटेल के साथ युवा मोर्चा के कार्यकर्ता एवं शासकीय महाविद्यालय के स्टाफ मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page