अपराध दर्पणखास खबरजबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

फिजियोथेरिपी करने के बहाने 67 वर्षीय केबल ऑपरेटर को रेप मामले में फसाने की धमकी देकर 30 लाख रुपए की फिरौती मांगने वाले फरार

जबलपुर दर्पण नगर संवाददाता। आज जबलपुर के पनागर थाना क्षेत्र के अन्तर्गत केबिल सुधारने आय बुजुर्ग केबल ऑपरेटर को झूठे रेप के मामले में फसाने की धमकी देकर 30 लाख रुपए की ब्लैकमेलिंग का मामला पनागर थाने पहुंचा। यह है पूरा मामला युवती ने फिजियोथेरिपी के बहाने वीडियो बनाकर रेप के झूठे मामले में फंसाने की धमकी दी। ब्लैकमेल की साजिश रचने वाली युवती और उसकी गैंग द्वारा 30 लाख रुपए की डिमांड करने से परेशान होकर बुजुर्ग ऑपरेटर पनागर एक्स थाना पहुंच गया। पीड़ित की शिकायत पर युवती एवं उसके 2 अन्य साथी पर अपराध पंजीबद्ध कर जांच में लिया गया केबल प्रसारण खराब होने की शिकायत पर युवती के घर बुजुर्ग केबल ऑपरेटर गए वहा युवती के द्वारा फिजियोथेरिपी करने के बहाने बुजुर्ग का वीडियो बनाकर रेप के झूठे मामले में फंसाने की धमकी दी गई, जिससे बुजुर्ग केबिल ऑपरेटर घबरा गए समाज में उनकी बदनामी ना हो इसलिए उक्त महिला को 5 लाख रुपए देने तैयार हो गए लेकिन कहते है ना लालच बुरी बला होती हैं। महिला एवं उसके अन्य साथी 30 लाख रुपए की डिमांड करने लगे, उनकी डिमांड से परेशान होकर बुजुर्ग ने पनागर थाने में अपराध पंजीबद्ध करा दिया पनागर थाना प्रभारी से मिली जानकारी अनुसार गुरूनानक वार्ड पनागर निवासी गुरल खत्री 67 वर्ष की शिकायत पर ब्लैकमेल करने वाली युवती रिंकी मिश्र सहित 2 अन्य लोगों पर अपराध पंजीबद्ध किया गया है। खत्री ने बताया कि पनागर की रहने वाली रिंकी मिश्र का कॉल आया। उनकी टीवी ठीक नहीं चल रही है। कुछ प्रॉब्लम है। खत्री ने बताया कि उनकी कमर में दर्द है, वह किसी कर्मचारी को भेजें कर आपकी केबिल ठीक करता हूं। रिंकी ने फोन पर कहा आप मेरे घर आय मैं एक फिजियोथेरिपिस्ट भी हूं। आपकी कमर का दर्द चुटकियों में ठीक हो जाएगा रिंकी के घर पहुंचने पर उसने फिजियोथेरिपी करते हुए अपने साथियों के साथ मिलकर सुनियोजित तरीके से मेरा वीडियो बना लिया और बदनाम करने की धमकी देने लगी। मुझे पैसा नहीं दिया तो सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल कर देंगे जिससे तुम्हारी बदनामी होगी ब्लैकमेल के मामले में रिंकी के दो और साथी की एंट्री हुई। ब्लैकमेलिंग गैंग ने मामले को रफादफा करने ढाबे में सभी को बुलाया। मौके पर मौजूद वकील ने मामले में राजीनामा करने का रास्ता बताया तो खत्री ने 5 लाख रुपए देने की बात कही। तभी रिंकी एवं उसका साथी वकील 30 लाख रुपए की मांग पर अड़ गए इन लोगों से परेशान होकर खत्री परिवार ने पूरे मामले की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस की जांच में कई तथ्य सामने आए हैं। पुलिस जल्द ही वह वीडियो भी जब्त करेगी,जो रिंकी मिश्र ने फिजियोथेरिपी के समय बनाया था। अपराध पंजीबद्ध होने पर तीनों आरोपी फरार बताए जा रहे हैं। पुलिस का कहना है आरोपी जल्द ही पुलिस की गिरफ्त में होंगे उनकी सरगर्मी से तलाश की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page