सिहोरा विधायक नंदनी मरावी नहीं चाहती सिहोरा जिला बने

भारतीय जनता पार्टी ने बूथ स्तर को लेकर की आयोजित पत्रकारवार्ता
जबलपुर दर्पण नगर संवाददाता सिहोरा। विधानसभा क्षेत्र 102 सिहोरा के रैस्टहाउस में बुधवार की दोपर 2 बजे स्थानीय पत्रकारो के बीच विधायक श्रीमती नन्दनी मरावी की उपस्थिति में भारतीय जनता पार्टी को बूथ स्तर को लेकर चलाये जा रहे अभियान की शुरुआत करते हुए नगर मण्डल सिहोरा में प्रेस वार्ता की एवं पार्टी मोबाइल एप के माध्यम से जन विस्तार करने की बात प्रस्तुत की।
प्रेस कांफ्रेंस के दौरान उपस्थित रहे – भारतीय जनता पार्टी के राजा मोर प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य ,राजेश दाहिया जिला महामंत्री, विनय असाटी, पुप्ष राज बघेल, अंशू परोहा के साथ अन्य पार्टी के सदस्य ।
प्रेस कॉन्फ्रेंस में चर्चाओं में आया सिहोरा जिला बनाने का विषय
सिहोरा विधायक नंदनी मरावी नहीं चाहती कभी भी सिहोरा जिला बने क्योंकि उनका मानना है इससे कुंडम को परेशानी होगी – विधायक नंदनी मरावी विधायक की प्रेस कांफ्रेंस के बाद चर्चाओं में हुआ आक्रोश लगातार सिहोरा जिला की मांग को लेकर प्रत्येक रविवार को धरना प्रदर्शन कर सिहोरा को जिला बनाने की मांग की जा रही हैं। इन सभी बातों बातों में चर्चा की अगर सिहोरा जिला बनता है तो कुंडम के लोगों को परेशानी होगी और बहोरीबंद और मझौली भी सिहोरा को जिला बनाने के पक्ष में नही है। ये बात सिहोरा विधायक नंदनी मरावी द्वारा रेस्ट हाउस सिहोरा में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में पत्रकारों के समक्ष बोली गई। बात बाहर आते ही सम्पूर्ण सिहोरा में आक्रोश फैल गया। वहीं सिहोरा को जिला बनाने के लिए पिछले पंद्रह रविवारों से धरना दे रही लक्ष्य जिला सिहोरा आंदोलन समिति ने विधायक के वक्तव्य की निंदा करते हुए कहा कि पिछले 20 वर्षों से सिहोरा विधानसभा में कुंडम शामिल है,विधायक स्वयं कुंडम की है ऐसे में कुंडम की आड़ ले सिहोरा जिला को नकारना निंदनीय है। समिति ने यह भी दावा किया कि बहोरीबंद और मझौली के विधायकों ने समिति से सिहोरा जिला के पक्ष में होने की बात भी कही है।विधायक का कहना सत्य नही है।
क्या है पूरा मामला – विधायक सिहोरा नंदनी मरावी के द्वारा बूथ विस्तारक योजना की अहम बैठक सिहोरा रेस्ट हाउस में ली जा रही थी। विधायक द्वारा स्थानीय पत्रकारों को प्रेस वार्ता हेतु बुलाया गया था। बैठक में जैसे ही विधायक ने पत्रकार वार्ता प्रारंभ की स्थानीय पत्रकारों के द्वारा सिहोरा को जिला बनाने के लिए भी चर्चा की सिहोरा में चल रहे आंदोलन और कराये जा रहे जनमत संग्रह के विषय मे विधायक से उनका मत जाना गया। इस दौरान विधायक नंदनी मरावी,प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राजा मोर और जिला महामंत्री राजेश दाहिया द्वारा मोर्चा सम्हालते हुए पत्रकारों से जिला विषय से अलग बिंदु पर बात करने की बात रखी गई।
जब पत्रकार जिला विषय पर विधायक के मत के लिए अड़ गए तो विधायक और भाजपा प्रतिनिधियों द्वारा ऐसी बातें सामने आ गई जिससे पूरे सिहोरा में हड़कंप मच गया। पत्रकार वार्ता की बाते जैसे ही बाहर आई लक्ष्य जिला सिहोरा आंदोलन समिति सिहोरा ने मामले को लपक लिया। समिति के अनिल जैन,विकास दुबे,सियोल जैन,अमित बक्शी,मानस तिवारी,प्रयास मिश्रा,अंकुर जैन ने विधायक के वक्तव्य की निंदा की।समिति ने कहा कि वे इस बात को सिहोरा के जन जन तक पहुंचाएंगे। कुंडम को लेकर दिए वक्तव्य पर समिति ने खासी नाराजगी जताई। कुंडम की आड़ लेना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है।लक्ष्य जिला सिहोरा आंदोलन समिति ने यह भी दावा किया कि मझौली विधायक और बहोरीबंद विधायक सिहोरा जिले के प्रति विरोध में नही है। समिति से हुई चर्चा में जबाब संतोषजनक मिला है। समिति ने कहा कि जिला का दावा सिहोरा कर रहा तो पहले इस हेतु प्रस्ताव तो सिहोरा विधायक को ही रखना होगा जो आज तक नही रखा गया।



