न्यू ईयर पार्टी न देने पर ढाबा संचालक की चाकुओं से गोदकर हत्या

अधारताल थाना क्षेत्र की सनसनीखेज वारदात को अंजाम देने वाले दो आरोपियों को चंद घंटों में पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ा वहीं फरार तीन आरोपियों की सरगर्मी से तलाश जारी
जबलपुर दर्पण नगर संवाददाता। अधारताल थाने से मिली जानकारी अनुसार अधारताल क्षेत्र के अंतर्गत पटेल नगर चौराहा पेट्रोल पंप के पास रात्रि में 4 बदमाशों ने मिलकर एक युवक पर चाकूओ से ताबड़तोड़ हमले कर युवक को लहूलुहान करने के बाद हमलावर अपनी कार में घायल को लेकर पहले निजी अस्पताल पहुंचे जहां डॉक्टर ने गंभीर अवस्था में पड़े युवक को देखकर हाथ खड़े कर दिए। इसके बाद हमलावर उसी हालत में मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले गए और वहां घायल युवक को छोड़कर भाग गए पुलिस के मुताबिक यह है पूरा मामला महाराजपुर निवासी अजय तिवारी ने अधारताल पुलिस को बताया,कि बुधवार रात वह दिलीप सिंह ठाकुर निवासी पटेल नगर के साथ था। रात में दिलीप सिंह के साथ पेट्रोल पंप से निकले तभी राजा पांडे ने आवाज देकर कहा, कि भाई नए साल की बधाई। राजा पांडे के कहने पर मैंने भी बधाई दी,वहां विवेक पांडे उर्फ चूहा, दरोगा पांडे,राजेश यादव और उसका साला भी आ गया। चूहा ने अचानक अजय तिवारी को थप्पड़ मार दिया। चूहा गाली देने लगा तो दिलीप सिंह ठाकुर ने बीच-बचाव करते हुए कहा, कि आप लोग विवाद न करो, हमें किसी से झगड़ा नहीं करना है। दिलीप कुछ कह पाता तभी विवेक पांडे उर्फ चूहा, दरोगा पांडे, राजा पांडे, राजेश यादव और राजेश के साले ने दिलीप सिंह पर चाकू से हमला कर दिया।
आरोपियों से चश्मदीद अजय तिवारी को है जान का खतरा
हत्याकांड का चश्मदीद और मृतक का दोस्त अजय तिवारी ने कहा कि आरोपियों से उसे भी जान का खतरा है। दिलीप की हत्या करने वाले सभी पांच लोग अपराधिक प्रवृत्ति के हैं। वारदात के समय इन पांच लोगों के साथ बहुत सारे लोग थे,जो वाहन लिए कुछ दूर खड़े थे। अधारताल क्षेत्र में इन लोगों की जबरदस्त दहशत है। पुलिस की मुस्तैदी के कारण चंद घंटों में ही इस हत्याकांड के दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में पुलिस ने सफलता हासिल की है वहीं अन्य 3 आरोपियों की सरगर्मी से तलाश की जा रही है। उनके संबंधित ठिकानों पर जगह-जगह दबिश दी जा रही है। जल्दी ही तीनों आरोपी पुलिस गिरफ्त में होंगे



