अपराध दर्पणखास खबरजबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

टी.आई एवं कॉन्स्टेबल प्रेमिका के हंगामे से पुलिस महकमे में मचा हड़कंप

लव स्टोरी में आया नया मोड़:लेडी कॉन्स्टेबल ने पुलिस कप्तान से कहा-TI ने पत्नी जैसे रखा,शादी नहीं की तो में अपनी जान दे दूंगी

जबलपुर दर्पण नगर संवाददाता। जबलपुर पुलिस महकमे में थाना प्रभारी एवं लेडी कॉन्स्टेबल की प्रेम कहानी सामने आने पर पुलिस विभाग में मचा है हड़कंप। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार थाना प्रभारी संदीप अयाची के घर उनकी प्रेमिका लेडी कॉन्स्टेबल पहुंच गई और पत्नी जैसे रखने के आरोप लगाकर हंगामा खड़ा कर दिया। थाना प्रभारी की प्रेम कहानी की शिकायत देर रात एसपी तक पहुंच गई दोनों जबलपुर में एक थाने में पदस्थ रहे थे। 25 साल की लेडी कॉन्स्टेबल की शादी नहीं हुई है। एवं 44 साल के टीआई के दो बच्चे हैं। उनकी एक 16 वर्षीय बेटी है। अभी इनकी पोस्टिंग कटनी के बरही थाने में हैं। उनका घर जबलपुर में है। जब वे कटनी से जबलपुर अपने घर आय तभी लेडी कॉन्स्टेबल उनके घर आ धमकी। जब कॉन्स्टेबल ने टीआई से शादी करने की बात कही तो उन्होंने इनकार कर दिया। इसके बाद कॉन्स्टेबल ने एसपी को फोन पर पूरा मामला सुनाया। एसपी से कहा कि टीआई संदीप अयाची से मेरी बात कराओ,इसके बाद हंगामा और बड़ गया। एसपी के निर्देश पर लेडी कॉन्स्टेबल की तलाश की गई। कॉन्स्टेबल शाम 5.30 बजे मिलीं। लेडी कॉन्स्टेबल और टीआई के बीच कोतवाली थाने में देर तक बातचीत का दौर चलता रहा। लेकिन कोई हल नहीं निकला कॉन्स्टेबल शादी के अलावा किसी बात पर राजी नहीं हो रही हैं।
पनागर थाने में परवान चढ़ा दोनों का प्यार: जानकारी के अनुसार लेडी कॉन्स्टेबल की मुलाकात टीआई अयाची से पनागर थाने में तैनाती के दौरान हुई थी। बाद में जब वे लाइन हाजिर हुए तो लेडी कॉन्स्टेबल की तैनाती लार्डगंज में कराई। अयाची को मदनमहल थाने की कमान मिली तो लेडी कॉन्स्टेबल भी वहीं आ गईं। कोविड काल में दोनों की प्रेम कहानी खुलकर चर्चा में आ गई। एसपी को सुनाई आपबीती
लेडी कॉन्स्टेबल ने एसपी को रोते हुए अपनी आपबीती सुनाई। टीआई अयाची ने शादी करने का झांसा देकर उसके साथ पत्नी जैसे संबंध बनाएं। अब वे शादी से मना कर रहे हैं। मेरी उनसे शादी नहीं हुई तो जान दे दूंगी।
पुलिस कप्तान के सख्त निर्देश
से हरकत में आया पुलिस महकमा
लेडी कॉन्स्टेबल से बात होने के बाद एसपी बहुगुणा ने तत्काल सभी थानों को अलर्ट किया कॉन्स्टेबल शाम करीब साढ़े पांच बजे मिली, जिसे कोतवाली थाने लाया गया। इधर खबर लगते ही टीआई अयाची की पत्नी ने कोतवाली थाने पहुंचकर लेडी कॉन्स्टेबल के खिलाफ शिकायत दर्ज करा दी। शिकायत में कहा कि कॉन्स्टेबल उनके पति को ब्लैकमेल कर रही है। मांग पूरी न होने पर वह झूठी रिपोर्ट दर्ज कराकर आत्महत्या करने की धमकी दे रही हैं।
आईजी से लेकर भोपाल गृह विभाग तक पहुंची टी आई कि शिकायत
मामले में तूल पकड़ा तो अधिकारियों ने इस घटनाक्रम की जानकारी आईजी को दी। सूत्रों के अनुसार आईजी जोगा ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि कॉन्स्टेबल की बात को तवज्जो दी जाए और वैधानिक कार्रवाई की जाए। एसपी सिद्धार्थ बहुगुणा ने बताया कि कॉन्स्टेबल की शिकायत की जांच की जा रही है। भोपाल तक टीआई संदीप आयाची की शिकायत पहुंची है। इसके बाद माना जा रहा है कि थाना प्रभारी के खिलाफ कार्रवाई होनी तय है।अब देखना यह है आखिर आगे क्या होता है।
टी.आई का विवादों से पुराना नाता रहा है: संदीप
अयाची का पूर्व में भी विवादों से नाता रहा है। इसके पूर्व नरसिंहपुर में उनके खिलाफ रेप का प्रकरण दर्ज हाे चुका है। रीवा में मूर्ति चोरी का प्रकरण दर्ज हाे चुका है। जबलपुर के पनागर में पदस्थापना के समय लोकायुक्त में सह आरोपी बनते बनते बचे थे। और अब ये प्रेम कहानी का नया विवाद

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page