जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

मझौली ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने शिवराज सिंह का पुतला फूंका

जबलपुर दर्पण ओमप्रकाश साहू संवाददाता मझौली। आज मझौली ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष दिलीप सिंह राजपूत  के नेतृत्व में बढ़े हुए बिजली के बिलों के विरोध में शिवराज सिंह चौहान का पुतला दहन किया   और मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह के खिलाफ नारेबाजी की वहा मौजूद ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष दिलीप सिंह राजपूत ने भाजपा सरकार को घेरते हुए बोले कि मझौली डबल लाक सोसाइटी को तत्काल प्रभाव से प्रारंभ किया जाए साथ ही बढ़े हुए बिजली के बिलों को वापस लेकर नए तरीके से बिजली बिल भेजे । साथ ही ब्लॉक युवा कांग्रेस अध्यक्ष आशीष पटेल ने भी सरकार के खिलाफ गंभीर आरोप लगाए और बोले कि वर्तमान जन प्रतिनिधि मजबूर एवं लाचार है लाचारी का आलम इस तरह का है कि ट्रांसफार्मर यदि जल जाए तो रखने के लिए एक महीने का इंतजार करना होता है और साथ ही कमीशन देना होता है। और साथ एनएसयूआई विधानसभा अध्यक्ष आभास दुबे ने भी भाजपा सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि आज बिजली के करेंट से अधिक बिजली के बिलों का करेंट लगता है।
कार्यक्रम में मौजूद सांसद प्रतिनिधी सुरेश माझी , पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष श्री लाल चौबे,बबलू पंडा,नगर अध्यक्ष परवेज आलम, मनोज तिवारी,राजेश ठाकुर,प्रदीप पटेल, रमेश पांडे, गुलाब यादव ,  आदित्य बाथरे ,ललित सोनी नीलेश राजपूत , अवधेश दुबे,प्रहलाद ठाकुर आजाद साहू,राजेश तिवारी,बद्री जती,सुंदरलाल बर्मन, संतोष चक्रवर्ती,जवाहर  पटेल, पोंडा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष बहादुर पटेल, मदन पटेल,अमन शर्मा , एनएसयूआई विधानसभा अध्यक्ष आभास दुबे एवं समस्त क्षेत्रवासि उपस्थित हुए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page